फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cut off 200 families water connections

200 परिवारों के पानी के कनेक्शन काटे

Sun, 13 Dec 2020 10:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
Cut off 200 families water connections
फिरोजपुर झिरका। नगर पालिका प्रशासन की रिपोर्ट पर रविवार को जनस्वास्थ्य विभाग ने 200 परिवारों के पानी के कनेक्शन काट दिए। लोगों ने सर्दी के मौसम में इस हरकत का तीखा विरोध किया है।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के नियम के मुताबिक, अवैध रूप से बसे लोगों को भी पेयजल सुविधा से वंचित नही किया जा सकता। उनके लिए पानी के टैंकर भेजने का प्रावधान है। अरावली के दामन में तभी कार्रवाई की जरूरत थी, जब ये लोग वहां आशियाने बना रहे थे। अब झिरका रोड से दूध घाटी तक अरावली के दामन में 15 साल से लगभग 200 परिवार आबाद हैं।
विज्ञापन

रामचंद्र, पन्नीलाल, सहीराम, अब्दुल, खालिद, साकिर आदि ने कहा कि उन्होंने बामुश्किल किसी तरह यहां घर बनाया था। शुरुआत में ही नगर पालिका या वन विभाग इसका विरोध करता तो वे यहां पैसा नहीं फंसाते। रविवार को नगर पालिका और वन विभाग के इशारे पर जनस्वास्थ्य विभाग ने अचानक पेयजल कनेक्शन काट दिए। सरकारी विभाग गरीबों की सहायता करते हैं, जबकि यहां उनकी सुविधाएं छीनी जा रही हैं। बताया जाता है कि अवैध रूप से बसे लोगों को पानी के कनेक्शन मुहैया कराने वाले जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर कार्रवाई के जिला उपायुक्त के आदेश के बाद कनेक्शन काटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed