{"_id":"60f70a8f8ebc3e6d672697b8","slug":"cultural-noida-news-noi5946947190","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद उल जुहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद उल जुहा
विज्ञापन
नूंह। आज ईद-उल-जुहा का त्योहार है। बकरीद की पूर्व संध्या पर शहर के बाजार गुलजार नजर आए। त्योहार में कोई कमी न हो, इसके लिए हर कोई ईद की तैयारियों में जुटा रहा। बाजारों में जमकर भीड़ उमड़ी। लोग दिन भर खरीदारी करते रहे। भीड़ अधिक होने की वजह से सामाजिक दूरी का पालन करना भी मुश्किल हो गया। बाजार में भारी संख्या में महिलाएं नए कपड़ों की खरीदारी के लिए पहुंचीं।
सबसे ज्यादा भीड़ अडबर चौक, तावडू चौक व बड़ी मस्जिद के सामने मुख्य बाजार में देखी गई। यहां पुरुषों ने कुर्ता, इत्र, टोपी, रुमाल, जींस, शर्ट, चप्पल और इत्र खरीदने में दिलचस्पी दिखाई।
उधर, किराना की दुकानों पर भी भीड़ रही। लोगों ने सेवईयां, काजू, बादाम, पिस्ता, छुआरे, गोला आदि की खरीदारी की। शाम के वक्त बाजार में अधिक भीड़ देखने को मिली। सुरक्षा के मद्देनजर बाजारों में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने किए प्रबंध
भीड़ को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त किए। दिन भर बाजार में जाम कि स्थिति भी बनी रही। बड़ी मस्जिद के इमाम मुफ्ती जाहिद ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह कोरोना नियमों को ध्यान में रखते हुए इस पावन पर्व को मनाएं। एक दूसरे के साथ खुशियां बांटे। इस पर्व पर हमें अपने देश व समाजसेवा करने का संकल्प लेना चाहिए।
नेताओं ने दी बधाई
इस अवसर पर नूंह विधायक आफताब अहमद, फिरोजपुर झिरका के विधायक मामन खान, पूर्व विधायक जाकिर हुसैन, पूर्वमंत्री आजाद मोहम्मद, जजपा जिला अध्यक्ष तैय्यब हुसैन घासेडिय़ा, जजपा नेता हाजी बदरुद्दीन, जाहिद हुसैन चेयरमैन व नूंह नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन सद्दाम हुसैन ने लोगों से इस पर्व को प्रेम व भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
हुड़दंग करने वालों पर होगी कार्रवाई
ईद-उल-जुहा पर्व को सभी लोग आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ मनाए। कुछ लोग त्यौहार पर हुड़दंग करते हैं ऐसे लोगों से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है। - सुधीर तनेजा, डीएसपी जिला हेडक्वार्टर नूंह।
सामाजिक दूरी भूले लोग
तावडू। नगर के बाजार में ईद उल जुहा की पूर्व संध्या पर खरीदारी करने के लिए भारी भीड़ जुटी। इस दौरान लोगों ने जमकर खरीदारी की। खरीदारी करने आए लोग सामाजिक दूरी व कोविड-नियमों का पालन करना भूल गए। तावडू सीएचसी के प्रवर चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कोराना संक्रमण का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। लोगों को नियमों का पालन करना होगा।
तावडू बाजार में खरीदारी करने पहुंची महिलाएं, पुरुष, युवाओं व बच्चों ने नए कपड़े, जूते चप्पल आदि सामान खरीदा।
फोटोऱ् बाजार में जुटी भीड़ व सड़कों पर लगा जाम का दृश्य