फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CUET UG 2024 exam across the country including Delhi today

Noida News: दिल्ली समेत देशभर में सीयूईटी यूजी 2024 आज क्षाआज

Wed, 15 May 2024 09:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 09:22 PM IST
विज्ञापन
CUET UG 2024 exam across the country including Delhi today
I-अर्थशास्त्र, हिंदी, भौतिकी और गणित की परीक्षा की तैयारियां पूर्ण I
विज्ञापन

I-दिल्ली में तय किए गए परीक्षा केंद्रों में किया गया मामूली फेरबदल I
I-6.50 लाख से अधिक फिजिक्स, मैथ में 4.75 लाख छात्र शामिल होंगे I
Iअमर उजाला ब्यूरोI
Iनई दिल्ली। IIदिल्ली समेत देशभर के परीक्षा केंद्रों में बृहस्पतिवार को स्नातक दाखिले की सीयूईटी यूजी 2024 की परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा के दूसरे दिन इॅकोनोमिक्स, हिंदी, फिजिक्स और मैथमैटिक्स की पेन-पेपर आधारित परीक्षा होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी कर ली हैं। दिल्ली के परीक्षा केंद्रों में थोड़ा बदलाव किया गया है। इस वजह से बुधवार देर शाम दोबारा से एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। खास बात यह है कि दूसरे दिन की परीक्षा में सबसे अधिक फिजिक्स में साढ़े छह लाख से अधिक तो मैथमैटिक्स में पौने पांच लाख छात्र शामिल होंगे। I
Iएनटीए महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि सीयूईटी यूजी 2024 के लिए तैयारी पूरी हो गई है। दिल्ली समेत देशभर में परीक्षा आयोजित होगी। दिल्ली के लिए 86 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें करीब 61 हजार छात्र अलग-अलग शिफ्ट में परीक्षा देंगे। बुधवार देर शाम दिल्ली के केंद्रों के लिए दोबारा से एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। इसकी जानकारी छात्रों को उनके अधिकृत ईमेल आईडी और मोबाइल फोन पर बाकायदा दी गई थी। पहले दिन कैमिस्ट्री की परीक्षा में करीब 85 फीसदी उपस्थिति रही है। I
विज्ञापन


I---I
Iराजस्थान की घटना से सबक, इनविजीलेटर को विशेष ट्रेनिंग: I
Iसीयूईटी यूजी 2024 के लिए एनटीए ने इनविजीलेटर से लेकर अन्य कर्मियों को विशेष ट्रेनिंग भी दी गई है। दरअसल, सवाई माधोपुर में नीट यूजी 2024 के दौरान हिंदी की बजाय इंग्लिश का प्रश्न पत्र दे दिया गया था। एनटीए ने ऐसी घटना दोबारा न हो, इसलिए इनविजीलेटर और अन्य कर्मियों को विशेष ट्रेनिंग दी है। ताकि प्रश्न पत्र बांटने से पहले उसकी जांच करें। इसके अलावा छात्र के माध्यम जानने के लिए अपनी शीट जांचे। प्रश्न पत्र देने से पहले छात्र से उसकी जानकारी लें, ताकि सही प्रश्न पत्र छात्र को दिया जाए। I
विज्ञापन
विज्ञापन

I----I
Iफिजिक्स में सबसे अधिक छात्र: I
Iसीयूईटी यूजी 2024 के दूसरे दिन फिजिक्स में सबसे अधिक 6.72 लाख छात्र शामिल होंगे। इसके अलावा मैथ में 4.86 लाख, हिंदी में 2.07 लाख तो इकोनोमिक्स में 2.13 लाख छात्र परीक्षा देंगे। एनटीए ने छात्रों से डेढ़ से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी है,ताकि सुरक्षा जांच सही समय से हो सके। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले मुख्य गेट बंद हो जाएंगे। I
I-------------I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed