फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Crowd of students goes out of control at live concert.

Noida News: लाइव कॉन्सर्ट में बेकाबू हुई छात्रों की भीड़

Sat, 10 Oct 2026 07:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
Crowd of students goes out of control at live concert.
पुलिस के सामने जमकर हुई धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर।
नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (एनआईयू) में पंजाबी सिंगर के लाइव कॉन्सर्ट के दौरान हंगामा हो गया। सिंगर को देखने और सुनने के लिए तय सीमा से अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने के बाद व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। पुलिस बल के सामने ही बेकाबू छात्रों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गायक के स्टेज संभालते ही छात्र और बाहरी युवाओं की भीड़ बेकाबू होकर आगे बढ़ने लगी। मौके पर सुरक्षा के लिए मौजूद पुलिसकर्मियों व सुरक्षा गार्डों ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया, लेकिन बेबस नजर आए। घटना में कई छात्रों के चोटिल होने की भी सूचना है।
विज्ञापन


वहीं, मीडिया सेल के पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी में कार्यक्रम को संपन्न कराया गया है। उन्होंने धक्का-मुक्की से इन्कार किया है। वहीं, एनआईयू के जिम्मेदार से संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed