{"_id":"663a36fd246924a103044faa","slug":"crossroads-returning-to-dus-srcc-after-four-years-noida-news-c-340-1-del1011-47760-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डीयू के एसआरसीसी में चार साल बाद वापसी कर रहा क्रॉसरोड्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डीयू के एसआरसीसी में चार साल बाद वापसी कर रहा क्रॉसरोड्स
विज्ञापन
-कॉलेज के वार्षिक सांस्कृतिक फेस्ट की थीम रखी गई है रेट्रो
-3 दिवसीय कार्यक्रम कोविड के बाद से पहली बार हो रहा आयोजित
-संगीत, डांस, फैशन शो, प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मिलेगा मौका
-अमर उजाला निभा रहा है नॉलेज पार्टनर की भूमिका
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स का वार्षिक सांस्कृतिक फेस्ट क्रासरोड्स चार साल धमाकेदार वापसी कर रहा है। तीन दिवसीय क्रॉसरोड्स कोविड के बाद से इस बार पहली बार आयोजित किया जा रहा है। इसमें कॉलेज व डीयू के विभिन्न कॉलेजों के छात्रों को संगीत, डांस, फैशन शो व अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। इसमें बल्कि विभिन्न कॉलेजों के छात्रों के बीच बातचीत और कलात्मक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने का एक मंच मिलेगा। इस कार्यक्रम में डीजे नाइट मुख्य आकर्षण रहेगी। इस कार्यक्रम में अमर उजाला नॉलेज पार्टनर की भूमिका निभा रहा है।
एसआरसीसी कॉलेज में आठ से 10 मई तक आयोजित कार्यक्रम विभिन्न कॉलेजों के छात्रों को रेट्रो लय में थिरकने का अवसर देगा। दरअसल इस कार्यक्रम की थीम रेट्रो को बनाया गया है। इस पूरे फेस्ट में छात्रों को 80 और 90 के दशक की झलक देखने को मिलेगी। रेट्रो थीम होने के कारण छात्र बेल बॉटम, जींस, फ्लोरसेंट रंगो, डिस्को लाइट्स के बीच खो जाएंगे। उस दौर की धुनों पर थिरकेंगे, पुराने गानों को गुनगुनाएंगे और उस दौर की यादों में खो जाएंगे। यह छात्रों के लिए यह अविस्मरणीय अनुभव देने वाला होगा।
इस दौरान मशहूर गायक अंकित तिवारी स्टार नाइट में छात्रों को अपने गीतों से झुमाएंगे। तीन दिवसीय इस फेस्ट में विभिन्न प्रतियोगिताएं, फैशन शो, कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही इस उत्सव में स्मार्टफोन ब्रांड भी शामिल हो रहा है, जो सबसे अधिक सेल्फी खींचने का रिकॉर्ड तोडऩे की योजना बना रहा है। यह एक और रोचक और मनोरंजक घटना होगी, जो छात्रों के उत्साह को बढ़ाएगी।