{"_id":"64aef16560b0b6e8590d9b64","slug":"crook-manoj-naglas-brother-arrested-in-encounter-grnoida-news-c-1-1-noi1082-715326-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बदमाश मनोज नगला का भाई मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बदमाश मनोज नगला का भाई मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
बदमाश मनोज नगला का भाई मुठभेड़ में गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। पुलिस ने नगला नैनसुख के बदमाश मनोज नगला के भाई मुकेश भाटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद हथियार बरामद करने के लिए ले जाने के दौरान मुकेश ने भागने का प्रयास किया। मौके पर हुई पुलिस मुठभेड़ में मुकेश के पैर में गोली लग गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी ने सप्ताह भर पहले ही गांव के पूर्व प्रधान के भाई पर मारपीट कर जानलेवा हमला किया था।
पुलिस ने बताया कि नगला नैनसुख गांव निवासी राजवीर भाटी पूर्व प्रधान है। उसका भाई सत्यवीर बदमाश मनोज नगला की तेरहवीं में शामिल होने के लिए नहीं गया था। इससे मुकेश भाटी सतवीर से नाराज था। एक सप्ताह पहले गांव के बाहर मिलने पर दोस्त के साथ उसकी पिटाई कर दी थी। सत्यवीर को अधमरा करके छोड़ने के बाद पीड़ित परिजन ने मुकेश भाटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार देर रात पुलिस ने आरोपी मुकेश भाटी को गिरफ्तार कर लिया था और उस से हथियार बरामद करने के लिए उसके बताए अनुसार स्थान पर जा रहे थे मगर मुकेश भाटी ने तमंचा बरामद करते ही पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने का प्रयास किया तो पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और बदमाश मुकेश भाटी के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एडीसीपी अशोक शर्मा ने बताया कि आरोपी पर आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं।