{"_id":"64e3c5889c080f3a8c087f0e","slug":"crook-a-supporter-of-sinhraj-bhabhi-gang-shot-at-the-gangster-injured-grnoida-news-c-23-1-noi1091-15648-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सिंहराज भाटी गैंग का इनामी बदमाश को मुठभेड़ में लगी गोली घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सिंहराज भाटी गैंग का इनामी बदमाश को मुठभेड़ में लगी गोली घायल
विज्ञापन
सिंह राज भाटी गिराेह के बदमाश को मुठभेड़ में लगी गोली, घायल
स्क्रैप के अवैध धंधे में वर्चस्व कायम करने के लिए आराेपी ने तीन स्थानों पर की फायरिंग
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिले में स्क्रैप के ठेके कब्जाने और वर्चस्व कायम करने के लिए हाल में तीन स्थानों पर गोली चलाने और चलवाने वाला सिंह राज गिरोह का बदमाश अनिल पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। अनिल पर 25 हजार का इनाम घोषित है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने शनिवार को दिल्ली के ओखला क्षेत्र और इससे पहले सिरसा और इमलियका गांव में फायरिंग की और अपने साथियों से कराई थी। मुठभेड़ में आरोपी के दो साथी चकमा देकर भाग गए। पुलिस दोनों को तलाश रही है। अनिल के कब्जे से पिस्टल, कारतूस और एक कार बरामद की गई है।
डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन साद मियां खान ने बताया कि इकोटेक-एक थाना और स्वाट टीम सोमवार को क्षेत्र में जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक कार को रोकने की कोशिश की तभी कार सवार बदमाश टीम पर फायरिंग कर भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में अनिल के पैर में गोली लगी।पुलिस का कहना है कि आरोपी सिंहराज गिरोह का सक्रिय बदमाश है और वह अवैध वसूली और स्क्रैप ठेके कब्जाता है। आरोपी ने 17 जुलाई को इमलियाका गांव में सुनील नागर के घर पर साथियों के साथ ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इसके अलावा 18 अगस्त को ग्राम सिरसा गांव में स्कूटी खड़ी करने के विवाद में आरोपी के इशारे पर फायरिंग की गई। इसमें एक युवक घायल हो गया था।