{"_id":"65d8d821cff1fcd38e0a747b","slug":"critical-care-block-will-be-constructed-in-jims-with-rs-30-crores-grnoida-news-c-23-1-noi1091-26731-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 30 करोड़ से होगा जिम्स में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 30 करोड़ से होगा जिम्स में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण
विज्ञापन
30 करोड़ से होगा जिम्स में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण
-वर्चुअल शिलान्यास कल, आने वाले गंभीर मरीजों को नहीं किया जाएगा अन्य अस्पतालों में रेफर
- 100 बेड के साथ होगी अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। जिले को चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। कासना स्थित राजकीय आर्युविज्ञान संस्थान (जिम्स) में हार्ट अटैक, सड़क हादसे में घायल गंभीर मरीजों समेत अन्य बीमारियों के बेहतर इलाज के लिए करीब 30 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनेगा। इसके बनने से गंभीर मरीज अब अन्य अस्पतालों के लिए रेफर नहीं किए जा सकेंगे। पांच मंजिला बनने वाले इस ब्लॉक में लिफ्ट समेत सभी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। चिकित्सकों की तैनाती के साथ ही सभी प्रकार की मशीनें लगाई जाएंगी।
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन योजना ( पीएम-एबीएचआईएम) के तहत जिले का राजकीय आर्युविज्ञान संस्थान (जिम्स) में 100 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक स्वीकृत हो चुका है। इसके निर्माण के लिए रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल इमारत का शिलान्यास करेंगे। साथ में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ भी शामिल होंगे। शासन के निर्देश पर जिम्स में क्रिटिकल केयर ब्लॉक के निर्माण के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर जमीन को समतल कर लिया गया है।
शासन के निर्देश पर क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाया जाना है। इसके लिए जिले में जिम्स की जमीन चिह्नित हुई है। इमारत लिफ्ट समेत अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी।
विज्ञापन
- ब्रिगेडियर डॉ. आरके गुप्ता, निदेशक जिम्स।