फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Criminals escaped after firing pistol outside house in Kasana video viral

ग्रेटर नोएडा में बदमाशों का आतंक: घर के बाहर दिनदहाड़े फायरिंग, CCTV में कैद वारदात; चारों बदमाश मौके से फरार

Sat, 28 Feb 2026 04:45 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 28 Feb 2026 04:45 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के कासना में दिनदहाड़े एक वारदात सामने आई है। जहां कुछ बाइक सवार बदमाशों ने एक घर पर तमंचे से फायरिंग कर दी। वारदात का वीडियो भी सामने आ गया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Criminals escaped after firing pistol outside house in Kasana video viral
घर के बाहर दिनदहाड़े फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासना थाना क्षेत्र अंतर्गत सलेमपुर गांव में शनिवार दोपहर दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों द्वारा एक घर पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वारदात की पूरी तस्वीर कैद हुई है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 12:41 बजे एक स्कूटी पर सवार दो युवक और एक बाइक पर सवार दो अन्य युवक बिना हेलमेट लगाए सलेमपुर गांव स्थित एक मकान के पास पहुंचते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में देखा जा सकता है कि वाहन रोकने के बाद उनमें से एक युवक तमंचा निकालकर घर की ओर फायरिंग करता है। गोली चलाने के बाद चारों युवक मौके से तेजी से फरार हो जाते हैं।

विज्ञापन

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही उच्चाधिकारी और कासना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 

कोतवाली पुलिस के अनुसार सूचना प्राप्त होते ही साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई है। संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जाच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जिससे आरोपियों की पहचान की जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed