फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Criminals are scared, police's eyes are closed

Noida News: अपराधियों में खौफ, पुलिस के लिए सुरागसी करने वाली आंखें बंद

Thu, 18 Sep 2025 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Criminals are scared, police's eyes are closed
फोटो 4निजामपुर रोड पर खराब पड़े सीसीटीवी कैमरे।संवाद
नांगल चौधरी। शहर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 16 लाख की लागत से लगाए गए 32 सीसीटीवी कैमरे खराब हो गए हैं। अब शहरवासियों ने खराब सीसीटीवी कैमरों को ठीक करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत व क्राइम पर अंकुश लगाने के उद्देश्य व पुलिस का सहयोग करने के लिए समाजसेवी सुधीर चौधरी ने करीब 16 लाख रुपये की लागत से शहर में विभिन्न नाकों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर करीब 32 कैमरे लगवाए थे। इसका कंट्रोल रूम पुलिस स्टेशन में बनवाया था। जहां से हर स्थिति पर निगरानी रख सकते थे।
विज्ञापन

इसका तत्कालीन एसपी विक्रांत भूषण ने शुभारंभ किया था। तब शहरवासियों व सामाजिक संगठनों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन ने भी सुधीर चौधरी के इस कार्य की सराहना की थी। कैमरों के संचालन से अपराधियों में खौफ और चोरी, लूटपाट व ओवरलोड जैसी वारदात में कमी भी दर्ज की गई थी। कई मामलों में तो कैमरों की फुटेज पुलिस के लिए अहम सबूत साबित हुई थी लेकिन अब कई दिनों से कैमरे बंद पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के जागरूक नागरिकों ने इस पर नाराजगी जताते हुए जिला पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी से मांग की है कि इन कैमरों की तुरंत मरम्मत करवाई जाए। लोगों का कहना है कि लाखों की सुरक्षा व्यवस्था जनता के हित में लगाई गई थी, लेकिन लापरवाही और दबाव के चलते इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा। शहरवासियों का कहना है कि कैमरों के बंद होने से अपराधों में फिर से इजाफा होने लगेगा।
जिन वारदात पर पहले लगाम लग चुकी थी, वे घटनाएं अब दोबारा सामने आने की संभावनाएं हो गई हैं। लोगों का कहना है कि सर्दियों का मौसम नजदीक है और ऐसे समय में चोरी व अन्य आपराधिक गतिविधियों का खतरा और बढ़ सकता है।

थाना प्रभारी भगत सिंह ने इस बारे में कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया। वहीं समाजसेवी सुधीर चौधरी ने बताया कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने व पुलिस सहयोग के लिए शहर में कैमरे लगवाए थे। जिनका रखरखाव करना पुलिस प्रशासन का या नगर पालिका का कार्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक बार फिर से इनको ठीक करवा कर शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed