{"_id":"6673b8d764febdc07e01bf77","slug":"criminal-carrying-reward-of-rs-25000-arrested-in-police-encounter-in-noida-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़ा गया 25 हजार का इनामी 'चूहा': पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली, अवैध हथियार और कारतूस बरामद; एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकड़ा गया 25 हजार का इनामी 'चूहा': पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली, अवैध हथियार और कारतूस बरामद; एक फरार
Thu, 20 Jun 2024 10:36 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 20 Jun 2024 10:36 AM IST
सार
थाना सेक्टर-113 पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश प्रकाश उर्फ चूहा को गिरफ्तार किया है, उसका एक साथ फरार हो गया है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। थाना सेक्टर-113 पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश प्रकाश उर्फ चूहा को गिरफ्तार किया है, उसका एक साथ फरार हो गया है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। इसी के साथ चोरी की बाइक और लूट के चार मोबाइल भी इनके पास से मिले हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, 19 जून की रात को थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा एफएनजी रोड पुस्ता के पास चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार दो अभियुक्तों को रूकने का इशारा किया गया। जिसपर बदमाशों द्वारा रूकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया गया। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश प्रकाश उर्फ चूहा पुत्र झब्बा लाल को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
घायल बदमाश प्रकाश उर्फ चूहा के कब्जे से एक अवैध तमंचा मय एक खोखा कारतूस व एक जिंदा कारतूस, चोरी की बाइक, चार मोबाइल फोन लूट के बरामद हुए है। अभियुक्त का साथी मनीष निवासी कल्याणपुरी मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन