{"_id":"57487cb14f1c1b2f2d692c7e","slug":"teenager-accused-of-rape-on-priest","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुजारी ने की शर्मनाक हरकत, किशोरी से दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुजारी ने की शर्मनाक हरकत, किशोरी से दुष्कर्म का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 28 May 2016 03:26 AM IST
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी पुजारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-50 स्थित एक मंदिर के पुजारी पर किशोरी (17) ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुजारी ने साजिश के तहत फंसाने की बात कही है।
विज्ञापन
पुजारी का आरोप है कि किशोरी उससे पैसे मांग रही थी। पैसे नहीं देने पर फंसाने की बात कहती थी। पुलिस के अनुसार, पुजारी विजय कुमार (55) ने मंदिर में गाय रखी हुई हैं। बरौला निवासी महिला यहां चारा डालने और मंदिर की सफाई का काम करती है। बृहस्पतिवार को महिला बाहर गई हुई थी।
विज्ञापन
इस कारण मंदिर में काम करने के लिए बेटी गई थी। आरोप है कि दोपहर में मंदिर के साइड में बने एक कमरे को वह साफ कर रही थी। इसी बीच पुजारी वहां पहुंच गया और किशोरी का मुंह बंद कर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
साथ ही, पुलिस और परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन किशोरी को लेकर सेक्टर-49 थाने पहुंचे। किशोरी की तहरीर पर पुजारी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पहले भी की थी छेड़छाड़
किशोरी का आरोप है कि उसने परिजनों से पहले भी शिकायत की थी कि पुजारी उस पर गलत नजर रखता है। पुजारी ने उससे छेड़छाड़ की थी, लेकिन शोर मचाने पर वह भाग गया था। मां की नौकरी छूटने के डर से उसने मामले को ज्यादा तूल नहीं दिया।
सेक्टर-50 में दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिली है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज करके आरोपी पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। - दिनेश यादव, एसपी सिटी