{"_id":"572e19004f1c1b083f5cda1c","slug":"saloon-owner-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन से छेड़छाड़ करने पर हुई थी सैलून संचालक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन से छेड़छाड़ करने पर हुई थी सैलून संचालक की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sun, 08 May 2016 08:25 AM IST
सार
- सैलून संचालक हत्याकांड का खुलासा
- पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर किया खुलासा
विज्ञापन
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के दनकौर में बिलासपुर कस्बे में नौ दिन पहले हुई सैलून संचालक की हत्या का शनिवार को पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया। उससे तमंचा और कारतूस बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी पहले ही अदालत में समर्पण कर चुका है। तीसरे आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने दावा किया कि हत्या के पीछे एक आरोपी की बहन से छेड़छाड़ करने का प्रकरण रहा।
विज्ञापन
सीओ द्वितीय अजय कुमार ने बताया कि 30 अप्रैल को दिनदहाड़े बाइक सवार तीन लोगों ने बिलासपुर में सैलून संचालक सलमान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में तीन आरोपियों के नाम प्रकाश में आए थे।
विज्ञापन
पुलिस लगातार उनकी तलाश में छापेमारी कर रही थी। इसी से डरकर इमलिया निवासी अरुण ने कोर्ट में समर्पण कर दिया था, जबकि उसके दो साथी प्रवीण और संदीप फरार चल रहे थे। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि कनारसी पुल के पास प्रवीण जाने की फिराक में है।
पुलिस ने उसे पकड़ लिया। संदीप की तलाश की जा रही है। सीओ ने बताया कि प्रवीण से पूछताछ में पता चला कि सैलून संचालक सलमान एक साल पहले अरुण की शादी में उसके घर पर हेयर ड्रेसिंग के लिए गया था।
उसी समय से सलमान का अरुण के घर आना जाना हो गया। आरोप है कि सलमान अरुण की बहन से छेड़छाड़ करने लगा। फोन करके भी उसे परेशान करता था। इसकी जानकारी बहन ने अरुण को दी।