फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ritu suicide case bail application of four girls suspended

ऋतु आत्महत्या प्रकरण : चारों लड़कियों की जमानत याचिका खारिज

Fri, 06 May 2016 03:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 06 May 2016 03:37 PM IST
विज्ञापन
ritu suicide case bail application of four girls suspended

एनआरआई रेजिडेंसी में इंजीनियरिंग छात्रा ऋतु द्वारा 17वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने के मामले में बृहस्पतिवार को जिला न्यायालय में दाखिल जमानत याचिका खारिज कर दी गई। वहीं, छात्रा ऋतु के परिजन अभी भी दोबारा से पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।

विज्ञापन


मालूम हो कि 19 अप्रैल को परी चौक के पास स्थित एनआरआई रेजिडेंसी में रहने वाली गलगोटिया यूनिवर्सिटी की छात्रा ऋतु ने 17वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन


छात्रा पर एक स्टोर के मालिक ने क्रीम चुराने का आरोप लगाते हुए उसकी रूममेट्स से शिकायत की थी। उसकी सहेलियों ने चोरी का ताना देकर उसके पिता को फोन पर इसकी जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, छात्रा ने आत्महत्या से पहले सुइसाइड नोट लिखकर उसमें साथी रूममेट्स द्वारा प्रताड़ित करने और बीयर की बोतल से मारपीट करने का आरोप लगाया था।

मामले में पुलिस ने चारों छात्राओं पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच के बाद चारों को जेल भेज दिया था। इस मामले में इससे पहले भी चारों आरोपी छात्राओं की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है।

अब बृहस्पतिवार को दोबारा जमानत याचिका पर जिला जज ने सुनवाई करते हुए उसे खारिज कर दिया। न्यायाधीश ने कहा कि यदि छात्रा ने चोरी की थी तो उस पर मामला दर्ज होना चाहिए था। छात्रा पर किसी थाने में मामला दर्ज नहीं है। ऐसे में चारों छात्राओं को जमानत खारिज की जाती है। 


शव को लेप लगाकर रखा है सुरक्षित
कानपुर के विश्वबैंक कॉलोनी बर्रा निवासी छात्रा के परिजन अपने पैतृक निवास कन्नौज चले गए हैं। हालांकि उन्होंने छात्रा के शव को लेप में लपेटकर सुरक्षित रखा है। परिजनों ने पुलिस पर मामले की ठीक ढंग से जांच नहीं करने का आरोप लगाया है साथ ही शव का दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed