फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   online fraud in noida crime news

बैंक अधिकारी बन खाते से निकाले 20 हजार

Mon, 17 Apr 2017 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 17 Apr 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
online fraud in noida crime news
लूट - फोटो : अमर उजाला
थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में बैंक अधिकारी बन ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने बंद एटीएम कार्ड को दोबारा चालू कराने का झांसा देकर उससे कार्ड और खाते संबंधी जानकारी ले ली और उसके बाद 20 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक  सेक्टर-12 निवासी आदित्य फेज-2 स्थित कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने  बताया कि शुक्रवार को उनके पास एक फोन आया था। फोन करने वाले शख्स ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए उन्हें एटीएम कार्ड बंद होने की जानकारी दी।
विज्ञापन


उसने  कार्ड को दोबारा चालू करने की बात कहकर आदित्य से डेबिट कार्ड और बैंक खाते की डिटेल ले ली और इसके बाद फोन काट दिया। फोन कटने के आधे घंटे बाद आदित्य के मोबाइल पर खाते से दो बार में 20 हजार रुपये निकलने का मैसेज मिला। इसके बाद उन्हें अपने साथ हुृई ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने कस्टमर केयर पर संपर्क कर कार्ड ब्लॉक को करा दिया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन










 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed