{"_id":"572cab2f4f1c1b71275ccfb1","slug":"minor-girl-missing-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध लाने गई किशोरी लापता, गांव के युवक पर शक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूध लाने गई किशोरी लापता, गांव के युवक पर शक
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 07 May 2016 06:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-39 स्थित छलेरा गांव में दूध लाने गई किशोरी बृहस्पतिवार देर शाम को लापता हो गई। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रीना (17) (परिवर्तित नाम) छलेरा में परिवार के साथ रहती है। वह बृहस्पतिवार शाम को गांव की ही एक डेयरी से दूध लाने गई थी। काफी देर तब जब वह नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
देर रात तलाश के दौरान युवती के परिजनों को पता चला कि गांव से ही राहुल नाम का युवक भी गायब है। युवती के परिजनों ने युवक पर किशोरी का अपहरण करने का आरोप लगाया है। इस मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन