माता-पिता की शादी की वर्षगांठ पर मिठाई लेने गए इंजीनियर को मारी गोली
- एसयूवी सवार आठ बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
- लूट की वारदात छुपाने में लगे रहे फेस-2 थाना प्रभारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फेस-2 थाना अंतर्गत सेक्टर-93 में एसयूवी सवार हथियारबंद आठ बदमाशों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गोली मार दी। इसके बाद बदमाशों ने उनकी कनपटी पर पिस्टल सटाई और जान से मारने की धमकी देकर मोबाइल, 10 हजार रुपये और आई-10 कार लूटकर फरार हो गए।
सनसनीखेज वारदात को छुपाने में फेस-2 थाना प्रभारी एसपी सिंह जुटे रहे, लेकिन पीड़ित ने इस बारे में मीडिया को जानकारी दी। सॉफ्टवेयर इंजीनियर अखिल चड्ढा (32) सेक्टर-93 बी स्थित ओमैक्स सोसाइटी में परिवार समेत रहते हैं। घटना 5 मई की है। उस दिन उनके माता-पिता की शादी की सालगिरह थी।
वह सेक्टर-18 मिठाई लेने गए थे। रात करीब 9.30 बजे मिठाई लेकर आई-10 कार से घर लौट रहे थे। ओमैक्स सोसाइटी से मात्र 500 मीटर पहले उनकी कार में पीछे से एक एसयूवी ने तेजी से टक्कर मारी, जिससे उनकी कार वहीं रुक गई।
अखिल जैसे ही कार से नीचे उतरे तो एक बदमाश ने उन पर गोली चला दी
अखिल जैसे ही कार से नीचे उतरे तो उन्होंने देखा कि एसयूवी में हथियारबंद आठ लोग सवार थे। उनमें से सात नीचे उतर गए। वहीं एक बदमाश ड्राइविंग सीट पर बैठा रहा। एक बदमाश ने उन पर गोली चला दी। गोली उनकी दाएं कंधे पर लगी।
अखिल ने बताया कि मोबाइल ले जाने के कारण वह किसी को सूचित नहीं कर सके। वह पैदल ही किसी तरह सोसाइटी पहुंचे। वहां मामले की सूचना गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को दी। सुरक्षाकर्मियों ने फौरन उनके पिता अशोक को बताया।
पिता ने घायल अखिल को यथार्थ अस्पताल मे भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। अखिल का कहना है कि वह दो दिन तक अस्पताल में भर्ती थे। गोली निकाल ली गई है। वह घर पर आ गए। उनका कहना है कि वह पुलिस के रवैये से दुखी हैं। कहीं पर भी पुलिस गश्त करते नहीं दिखाई देती।
वारदात छुपाने वाले थाना प्रभारी के थाने का निरीक्षण करेंगे डीजीपी
वारदात छुपाने वाले थाना प्रभारी के थाने का निरीक्षण करेंगे डीजीपी
साइबर क्राइम सेल और नई पुलिस चौकियों का उद्घाटन करने 9 मई को डीपीजी जवीद अहमद नोएडा पहुंच रहे हैं। दौरे के दौरान उन्हें फेस-2 थाने का मुआयना करना है। डीपीजी के दौरे के ठीक पहले फेस-2 इलाके में ही सनसनीखेज वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया।
गोली मारकर कार लूटी गई है। इंजीनियर के पिता अशोक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। -किरण एस. एसएसपी