फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   double murder accused got remand

तिहाड़ जेल से रिमांड पर लिया दोहरे हत्याकांड का आरोपी

Fri, 06 May 2016 03:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 06 May 2016 03:20 PM IST
विज्ञापन
double murder accused got remand

दुजाना गांव में बिजली के पोल लगाने के विवाद में हुई भाई की हत्या का बदला लेने की नीयत से दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाला आरोपी को बृहस्पतिवार को तिहाड़ जेल से रिमांड पर लिया गया। बादलपुर पुलिस ने बदमाश सिंटू के रिमांड के दौरान उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बादलपुर थाना क्षेत्र के गांव दुजाना में  5 मई 2015 को गांव में बिजली के पोल लगाने के विवाद में खूनी संघर्ष हुआ था। इसमें गांव के प्रवीण की मौत हो गई थी जो दिल्ली पुलिस का जवान था।
विज्ञापन


उस दौरान प्रवीण का भाई सिंटू उर्फ राकेश हत्या के मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद था। 15 जुलाई 2015 को वह पैरोल पर जेल से आया था।

उसने अपने भाई प्रवीण की हत्या का बदला लेने के इरादे से 29 जुलाई 2015 की रात गांव के ही वेदपाल और उसकी पत्नी विमला के घर का दरवाजा तोड़ गोलियों से भूनकर उनकी हत्या कर दी थी। वारदात के बाद वह फरार हो गया था लेकिन पैरोल खत्म होने के बाद तिहाड़ जेल चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बादलपुर पुलिस पूछताछ करने के लिए बृहस्पतिवार को सिंटू को रिमांड पर लेकर आई। उसकी निशानदेही पर दुजाना गांव से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। रिमांड की अवधि शाम 5 बजे खत्म होने के बाद उसे तिहाड़ जेल भेज दिया गया है।


सिंटू पर दादरी में तीन हत्या, दिल्ली के अशोक विहार में तीन हत्या समेत आठ हत्याओं के मामले दर्ज है। दिल्ली में हत्या के मामले में तिहाड़ जेल में बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed