{"_id":"573600e64f1c1b496991992d","slug":"accidenttwo-killed-including-a-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से भिड़ी कार, बच्ची सहित दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिवाइडर से भिड़ी कार, बच्ची सहित दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sat, 14 May 2016 02:41 AM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में जीरो प्वाइंट पर शुक्रवार सुबह कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार चालक और दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा जीरो प्वाइंट के पास ही एक अन्य कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें फिरोजाबाद निवासी सर्वेश और मीरा घायल हो गए। दोनों फिरोजाबाद से दिल्ली जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, मूलत: मैनपुरी निवासी अरविंद कुमार दिल्ली में किराये पर रहते हैं। बृहस्पतिवार को वह परिवार के साथ मैनपुरी से आगरा रिश्तेदार के घर गए थे।
विज्ञापन
देर रात वहां से यमुना एक्सप्रेसवे से होते हुए दिल्ली आ रहे थे। कार में चालक के अलावा अरविंद, उनकी बेटी खुशबू (2) और चार महिलाएं भी थीं। सुबह करीब छह बजे नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में जीरो प्वाइंट पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चालक बनवारी और खुशबू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरविंद, मीरा, लाडो, प्रियंका और नीरज घायल हो गए।
विज्ञापन