फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   प्रपेड ऑटो चलेंगे शहर में

प्रपेड ऑटो चलेंगे शहर में

Sun, 17 Mar 2019 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
प्रपेड ऑटो चलेंगे शहर में
हेडिंग: तीन मेट्रो स्टेशन से चलाए जाएंगे प्रीपेड ऑटो
विज्ञापन

सबहेड: ऑटो गिरोह की लगातार वारदात से लिया पुलिस ने सबक
परिवहन विभाग करेगा रूट और किराया तय
ऑटो बिना सत्यापन के नहीं चला पाएंगे चालक
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। जिले में ऑटो गिरोह पर पुलिस और परिवहन विभाग पर नकेल कसने के लिए खाका तैयार कर लिया गया है। अब शहर में जल्द ही प्रीपेड ऑटो चलेंगे। पहले चरण में इलेक्ट्रॉनिक सिटी, सेक्टर-62 और बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से इसकी शुरुआत की जाएगी। अगर यह प्रयोग सफल रहा तो पूरे जिले में व्यवस्था लागू हो जाएगी। इससे एक ऑटो चालक दूसरे रूट पर भी नहीं जा सकेगा और शहर में बिना सत्यापन के कोई ऑटो चला नहीं सकेगा।
दरअसल, हाल ही में डीयू की छात्रा को ऑटो में बैठाकर पीटने व लूटने के मामले को पुलिस-प्रशासन और परिवहन विभाग ने गंभीरता से लिया है। ऑटो सवार बदमाशों को पकड़ने और उन पर लगाम लगाने के लिए एक योजना तैयार की जा रही है जिसमें प्रीपेड ऑटो मेट्रो स्टेशन पर मिलेंगे। अगर किसी ऑटो स्वामी या चालक को इस सेवा का प्रयोग करना है तो वह यातायात पुलिस से संपर्क करेगा। यातायात पुलिस की ओर से चालक और वाहन स्वामी का सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद एक बूथ बनाया जाएगा और वहीं से यात्रा के लिए पैसे देकर एक पर्ची मिलेगी। इससे संबंधित रूट पर ही ऑटो जा सकेगा। पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से मॉडल के रूप में इलेक्ट्रानिक सिटी, सेक्टर-62 और बॉटेनिकल गार्डन को चिह्नित किया गया है। यहां पर प्रीपेड ऑटो चलाने के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी जिसके तहत एआरटीओ अधिकारी किराया तय करेंगे और उसे लागू कराने व ऑटो चालकों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस, परिवहन, यातायात और ऑटो चालकों के कुछ लोग कमेटी में शामिल होंगे।
विज्ञापन

--------
शहर में ऑटो चालकों की हरकतों को देखते हुए उन पर लगाम कसने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए प्रीपेड ऑटो चलाने के लिए शहर के कुछ मेट्रो स्टेशन को चुना गया है, लेकिन कमेटी बनाकर किराया तय करने के बाद चुनाव बाद ही यह संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हिमेश तिवारी, एआरटीओ प्रवर्तन
------
शहर के ऑटो व्यवस्थित करने व किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रीपेड ऑटो व्यवस्था शुरू किए जाने का खाका तैयार किया जा रहा है, ताकि शहरवासी भी सुरक्षित सफर कर सकें और एक रूट से दूसरे रूट पर भी नहीं जा पाएंगे। जल्द ही यह योजना शुरू होगी।
- वैभव कृष्ण, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed