फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ठक-ठक गिरोह ने की कई वारदात

ठक-ठक गिरोह ने की कई वारदात

Tue, 31 Jul 2018 09:24 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
ठक-ठक  गिरोह ने की कई वारदात
दिल्ली के ध्यानार्थ
विज्ञापन


ठक-ठक गिरोह ने तीन कारें पंचर कर चुराया सामान
बाइक सवार युवकों ने बातों में उलझाकर घटनाओं को दिया अंजाम

अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। कार पंचर करके सामान चुराने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। ठक-ठक गिरोह के बदमाशों ने सोमवार को भी तीन कारों को पंचर कर तीन लैपटॉप और अन्य सामान चुरा लिया। पीड़ितों ने कोतवाली में घटनाओं की शिकायत दी है।
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली निवासी विजय कुमार नोएडा में जॉब करते हैं। वह सोमवार सुबह कार से ऑफिस आ रहे थे। जब कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र के महामाया फ्लाईओवर के पास पहुंचे, तो जाम लगा मिला। पांच मिनट बाद जाम खुला और वह चल दिए। थोड़ा आगे चलने पर बाइक सवार दो युवक आए और कहा कि उनकी कार पंचर हो गई है। विजय टायर बदलने लगे, तो युवक उनसे बातें करते रहे, जबकि दूसरी ओर एक अन्य बाइक पर दो युवक आए और कार से लैपटॉप ले उड़े। लैपटॉप के बैग में 12 हजार रुपये, चेकबुक और पासबुक भी रखी थी। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन

वहीं, कुलेसरा निवासी हेमंत दिल्ली के एक कॉलेज में शिक्षक हैं। सोमवार रात 8 बजे जब वह कार से महामाया फ्लाईओवर के पास पहुंचे, तो एक बाइक सवार दो युवकों ने कहा कि कार पंचर हो गई है। हेमंत ने गाड़ी को साइड में लगाया और टायर बदलने लगे। युवक बहाना बनाकर उसी के पास रुक गए। उसी समय दूसरी बाइक पर आए दो युवक दूसरी ओर से कार की सीट पर रखा लैपटॉप चुराकर ले गए। पीड़ित ने सेक्टर-20 कोतवाली में घटना की शिकायत दी है। इसी तरह सेक्टर-128 के पास भी ठक-ठक गिरोह के बदमाशों ने कार पंचर करके इंजीनियर अरुण की कार से लैपटॉप चुरा लिया। पीड़ित ने एक्सप्रेसवे कोतवाली में शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे बरतें सावधानी
बाइक सवार कार पंचर की सूचना दें तो सावधान हो जाएं।
कार को साइड में खड़ी करके लॉक करें और फिर टायर बदलें।
सड़क पर ही टायर बदलना है तो ऐसी जगह तलाश करें कि पुलिस की गाड़ी आसपास हो।
टायर बदलना है तो सामान को डिग्गी में रख लें।
किसी पर संदेह हो तो पुलिस को तत्काल सूचना दें।


मीडिया कर्मियों के लैपटॉप और मोबाइल चोरी
नोएडा। सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-19 स्थित एक कमरे से एक लैपटॉप और 4 मोबाइल चोरी हो गए। पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत दे दी है। पटना निवासी अनीश 3 दोस्तों के साथ सेक्टर-19 में रहते हैं। सभी मीडिया संस्थानों में काम कर रहे हैं। सोमवार रात को कमरा बंद करके सोए हुए थे। मंगलवार सुबह उठे, तो कमरे से एक लैपटॉप और 4 मोबाइल गायब थे। ब्यूरो



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed