{"_id":"5aad59014f1c1baa758b5f2b","slug":"91521309953-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराया मांगने पर छात्रों ने चालक व परिचालक को जमकर धुना, अस्पताल में दाखिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराया मांगने पर छात्रों ने चालक व परिचालक को जमकर धुना, अस्पताल में दाखिल
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किराया मांगने पर छात्रों ने चालक और परिचालक को धुना, अस्पताल में दाखिल
पुन्हाना। हरियाणा रोडवेज बस के परिचालक को युवाओं से किराया मांगना भारी पड़ गया। किराया मांगने पर गुस्साए युवकों ने रोडवेज बस परिचालक की पिटाई शुरू कर दी। परिचालक को पिटते देख चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया। युवकों ने परिचालक के साथ चालक को भी जमकर धुन डाला। घायल चालक व परिचालक को पिनगवां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उनका इलाज किया गया। झगडे़ की वजह से हरियाणा रोडवेज बस कस्बा पिनगवां में नगीना-होडल रोड पर खड़ी रही। जिसकी वह से एक साइड की सड़क पूरी तरह से जाम हो गई। सूचना पाकर पिनगवां पुलिस मौके पर पहुंची तथा बस को रास्ते से हटाकर थाने में लाया गया। वहीं खबर लिखे जाने तक पुलिस में मामले की शिकायत नहीं दी गई है। शनिवार को करीब साढे़ बारह बजे नगीना से हरियाणा रोडवेज की बस होडल जा रही थी। जैसे ही बस पिनगवां पहुंची तो बस परिचालक अकरम यात्रा कर रहे स्कूल व कॉलेज के छात्रों से किराया मांगने लगा। किराया मांगने पर छात्र गुस्सा हो गए। जिससे परिचालक और छात्रों में तू-तू, मैं-मैं हो गई और मामला झगडे़ में तब्दील हो गया। छात्रों ने चालक और परिचालक की जमकर धुनाई कर दी, जिसमें चालक अकरम को ज्यादा चोटें आई हैं। ब्यूरो