फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सिपाही ने रेहड़ी लगाने वाले किशोर को जमकर पीटा

सिपाही ने रेहड़ी लगाने वाले किशोर को जमकर पीटा

Tue, 19 Mar 2019 10:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
सिपाही ने रेहड़ी लगाने वाले किशोर को जमकर पीटा
हेडिंग: सिपाही पर रेहड़ी लगाने वाले किशोर को पीटने का आरोप
विज्ञापन

किशोर का आरोप सिपाही दूसरे व्यक्ति की रेहड़ी लगवाना चाहता है
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। एसएसपी के तमाम आदेशों व कार्रवाई के बाद भी रेहड़ी पटरी लगाने पर पुलिस का खेल जारी है। यह खेल तब उजागर हुआ जब कोतवाली सेक्टर-39 में तैनात एक सिपाही ने बॉटेनिकल गार्डन पर दूसरे व्यक्ति को रेहड़ी लगवाने के लिए एक रेहड़ी चलाने वाले किशोर की जमकर पिटाई कर दी। किशोर की पीठ पर डंडे व बेल्ट के निशान पड़ गए। मामले में पुलिस अब बचाव की मुद्रा में है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह रेहड़ी वालों की आपसी मारपीट का मामला है।

दरअसल, बॉटेनिकल मेट्रो स्टेशन काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है। यहां पर काफी संख्या में सड़क पर रेहड़ी व पटरी लगती हैं। आरोप है कि यह रेहड़ी-पटरी पुलिस की मिलीभगत से चलती हैं। 16 मार्च को एक सिपाही मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचा और किशोर को पानी की रेहड़ी हटाने के लिए कहा। किशोर ने सिपाही से कहा कि यह एकमात्र रोजी रोटी का साधन है, लेकिन सिपाही वहां किसी दूसरे की रेहड़ी लगवाना चाहता था। इस कारण सिपाही तैयार नहीं हुआ। आरोप है कि जब नाबालिग ने रेहड़ी नहीं हटाई तो सिपाही ने डंडे से नाबालिग की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे भगा दिया। पिटाई के कारण नाबालिग की पीठ पर डंडे के निशान भी पड़ गए। मंगलवार को नाबालिग की पिटाई का मामला जब मीडिया तक पहुंचा तो पुलिस बचाव की मुद्रा में आ गई। कोतवाली सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कपिल ने बताया कि सिपाही पर मारपीट का आरोप गलत है। यह रेहड़ी लगाने वाले दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला है। वहीं, यह भी बताया जा रहा है कि कोई कथित महिला पत्रकार भी वहां रेहड़ी लगवाने के लिए पुलिस पर दबाव बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed