{"_id":"5c251c0dbdec2256ad22d0f8","slug":"81545935885-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईएमटी चेयरमैन समेत तीन पर लगाए प्रताडना के आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईआईएमटी चेयरमैन समेत तीन पर लगाए प्रताडना के आरोप
विज्ञापन
महिला प्रोफेसर की शिकायत पर प्रताड़ना का मामला दर्ज
ग्रेटर नोएडा। एक निजी प्रबंधन कॉलेज के निदेशक सहित तीन लोगों के खिलाफ महिला सहायक प्रोफेसर की शिकायत पर पुलिस ने प्रताड़ना और शोषण सहित पैसा हड़पने का मामला दर्ज किया है। प्रोफेसर ने गत सप्ताह मामले की शिकायत दी थी। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
पुलिस के अनुसार, महिला का कहना है कि वह 2012 से कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के रूप में तैनात है। तीन दिन पूर्व वह कॉलेज गई तो गार्ड ने गेट पर ही रोक दिया। पूछने पर बताया कि कॉलेज के निदेशक द्वारा रोका गया है। उसने मामले की सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी। कुछ देर बाद मौके पर पुलिस पहुंची जिसके बाद अंदर जाने दिया गया। महिला ने आरोप लगाया कि कॉलेज में उन्हें कई दिनों तक प्रताड़ित किया गया। विभागाध्यक्ष ने उनसे अभद्र व्यवहार किया और अपशब्द कहे। उन्होंने मामले की जानकारी चेयरमैन को देनी चाही, लेकिन चेयरमैन ने मिलने का समय नहीं दिया। साथ ही उनका पैसा भी हड़प लिया गया।