फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   शराब के ठेके पर मामूली कहा सुनी लूट में बदली।

शराब के ठेके पर मामूली कहा सुनी लूट में बदली।

Sat, 08 Dec 2018 11:19 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
शराब के ठेके पर मामूली कहा सुनी लूट में बदली।
शराब के ठेके पर मामूली कहासुनी, 50 हजार लूटे
विज्ञापन


फिरोजपुर झिरका। फिरोजपुर झिरका में बीवा रोड पर शुक्रवार देर रात शराब के ठेके पर हुआ मामूली झगड़ा अचानक लूट में बदल गया। ठेका कर्मचारी की शिकायत पर शहर पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ बंदूक के बल पर 50 हजार रुपये लूटने का मामला दर्ज किया है।

शुक्रवार देर रात बीवा रोड पर बने शराब के ठेके पर चार युवक आए और बंदूक के बल पर 50 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। इस वारदात की शिकायत शराब ठेके के कर्मचारी त्रिलोक चंद ने रात में ही शहर थाना पुलिस चौकी पर दी। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ हथियार के बल पर लूट करने का मुकदमा दर्ज किया है। शहर पुलिस चौकी प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि यह मामला मामूली लेनदेन का था। लेकिन शराब ठेके के कर्मचारियों ने सारे मामले को तिल का पहाड़ बना दिया है। ठेका कर्मचारी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed