{"_id":"5be8be78bdec2269351dce21","slug":"81541979768-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर झगड़ा करने वाले छह गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पर झगड़ा करने वाले छह गिरफ्तार
Updated Mon, 12 Nov 2018 05:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर झगड़ा करने वाले छह गिरफ्तार
नोएडा। होम्स-121 गोल चक्कर के पास शनिवार शाम को कार का पहिया बदल रहे एक शख्स के साथ झगड़ा करने वाले छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान किया। कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार शाम को होम्स 121 के पास कार सवार एक शख्स का टायर पंचर हो गया था। जब वह टायर बदल रहे थे, तभी वैगनआर कार सवार छह लोग वहां आकर रुके और वहां पेशाब करने लगे। इसके बाद वे सड़क पर ही हंगामा करने लगे, तभी टायर बदलने वाले शख्स ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी। दो मिनट के अंदर वहां पुलिस पहुंच गई और थाने लेकर आ गई। यहां सभी का चालान कर दिया गया। सभी आरोपी शाहीन बाग, दिल्ली निवासी है और शाह बेरी स्थित ससुराल आ रहे थे। ब्यूरो