{"_id":"5b9ae6fe867a557f551a12b6","slug":"81536878334-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार संशो धित खबर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार संशो धित खबर
Updated Fri, 14 Sep 2018 04:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद समेत अन्य के लिए-
नोएडा में लूट, छिपने का ठिकाना खोड़ा, चार गिरफ्तार
- गुस्से में लूट के आरोपी ने पुलिस के सामने चेहरा ढंका कपड़ा फेंका
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। शहर में मॉर्निंग वाक पर निकलने वाले लोगों से लूटपाट करने वाले गिरोह के 4 बदमाशों को सेक्टर-58 पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के आशीर्वाद अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचा और दो सोने की चेन के अलावा एक बाइक भी बरामद की है।
एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि आरोपी अक्सर बाइक पर सवार होकर मोबाइल और चेन स्नेचिंग करते थे। नोएडा में घटना को अंजाम देकर आरोपी खोड़ा में घुस जाते थे। नोएडा की पुलिस पूरे शहर में बदमाशों की तलाश में नाकेबंदी करती थी। बृहस्पतिवार सुबह भी बदमाश लूटपाट करने आए थे मगर आशीर्वाद अस्पताल के पास पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि लूटपाट के लिए दो सदस्य बाइक पर रहते थे और दो पहले ही संबंधित क्षेत्र में पहुंच जाते थे। वे महिला या पुरुष को चिन्हित करके लुटेरों को फोन कर देते थे। लूटपाट को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। बदमाश अरबाज, रहीस उर्फ पप्पू और सफीक गाजियाबाद के विजय नगर और प्रमोद खोड़ा कॉलोनी में रहता था। लूटपाट के बाद सभी आरोपी प्रमोद के घर पर जाकर खोड़ा में रुकते थे। दो बदमाश रेकी करने के बाद लुटेरों का पीछा करने का भी ड्रामा करते थे और फिर खोड़ा पहुंच जाते थे। अरबाज और रहीस उर्फ पप्पू ने 12 जुलाई को एक युवती से चेन स्नेचिंग की थी और मामला सेक्टर-39 कोतवाली में दर्ज कराया गया था। इसके अलावा सेक्टर 57 से पूजा नामक युवती से सोने की चेन लूटी थी।
एसटी सिटी के सामने एक बदमाश रहीस उर्फ पप्पू ने गुस्से में आकर अपने चेहरे ढके कपड़े को उतारकर फेंक दिया। बदमाश की हरकत को देख पुलिस को गुस्सा तो आया लेकिन मीडिया होने के कारण चुप रह गए।
विज्ञापन
संदेह न हो इसलिए चलाते थे ऑटो
लूट की घटनाओं को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने-अपने घर से ऑटो लेकर सड़कों पर उतर जाते थे। यह काम इसलिए करते थे जिससे किसी का उन पर संदेह न हो। इतना ही नहीं बदमाश ऑटो से भी लूटपाट कर लेते थे।