फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   11. महिला पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का लगा आरोप :

11. महिला पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का लगा आरोप :

Sun, 15 Apr 2018 07:24 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
11. महिला पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का लगा आरोप :
प्रेमी संग मिलकर पति को रास्ते से हटाने का आरोप
विज्ञापन

पुन्हाना
पुन्हाना के गांव जमालगढ़ में एक महिला पर प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारने का आरोप लगा है। पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर मामला दर्ज कर धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है । फिलहाल उसकी और उसके पति के फोन की कॉल डिटेल निकाली जा रही है।
पुन्हाना उपमंडल के गांव जमालगढ़ में शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब लोगों को पत्नी द्वारा प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करने का पता चला। मृतक के चाचा आमीन पुत्र खुदाबख्श ने बताया कि रविवार सुबह उनके भतीजे सरफराज(33) की पत्नी बर्फीना व घर की अन्य महिलाएं अचानक जोर-जोर से रोने लगीं। बर्फीना ने बताया कि सरफराज को करंट लग गया है। पहले उसे पुन्हाना के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे नल्हड़ के शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने डाक्टरों को बताया कि सरफराज को करंट लगा था, जिससे उसकी मौत हो गई। वहां युवक के शव की पड़ताल करने के बाद डॉक्टर युवक के गले पर चोट के निशान देखकर शक के आधार पर तुरंत पुलिस को सूचित किया। वहीं हत्या की बात सोचकर ही बाकी परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई।
विज्ञापन

बताया गया कि मृतक के पांच बच्चे हैं। मृतक के ताऊ ने बताया कि सरफराज के बेटे का कहना है कि रात में दो आदमियों व एक औरत ने गला दबाकर उसके पिता की जान ली। बच्चे का कहना था कि तीनों के मुंह कपड़े से ढंके हुए थे। वहीं पुलिस जांच अधिकारी रविंदर ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed