फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   रंजिश की वजह से लाठी- डंडों से किया हमला, पांच लोग घायल

रंजिश की वजह से लाठी- डंडों से किया हमला, पांच लोग घायल

Fri, 29 Mar 2019 04:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
रंजिश की वजह से लाठी- डंडों से किया हमला, पांच लोग घायल
रजिंश की वजह से लाठी-डंडों से किया हमला, पांच लोग घायल
विज्ञापन

तावडू। उपमंडल के गांव पीपाका में आपसी रजिंश की वजह से आठ लोगों पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसमें पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित मम्मनदीन निवासी गांव पीपाका थाना तावडू ने बताया कि 21 मार्च को वह घर पर ही था उस समय उसे घर के बाहर शोर सुनाई दी। जब वह घर से बाहर आया तो देखा कि आरोपी पीड़ित की ताई रहमानी, भाई शौकीन, आजाद और बहन फरमीना से लाठी-डंडे से मारपीट कर रहे थे। जब पीड़ित ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके ऊपर भी हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें बचाया और घायलों को उपचार के लिए नलहड़ में भर्ती कराया गया। पीड़ित के मुताबिक आरोपी की उसके परिजनों से रजिंश है, इसकी वजह से उनसे मारपीट की गई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नजमू, मौसम, मुबीन, आरिफ, हाकम, अरसद और अख्तर निवासी गांव छायसा व साबिर निवासी पीपाका के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed