{"_id":"5c251a1cbdec2256ad22d0f5","slug":"71545935388-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बंद फ्लैट से दस लाख के नकदी-आभूषण चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बंद फ्लैट से दस लाख के नकदी-आभूषण चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: दो बंद फ्लैटों से दस लाख रुपये और आभूषण चोरी
बिसरख कोतवाली क्षेत्र की पंचशील ग्रीन-2 सोसायटी में चोरों की वारदात
इंजीनियर के घर को बनाया निशाना, ड्यूटी से लौटने पर हुई जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित पंचशील ग्रीन-2 सोसायटी में चोरों ने दो इंजीनियरों के फ्लैट से ताला तोड़कर दस लाख रुपये के नकदी-आभूषण चोरी कर लिए। कड़ी सुरक्षा के दावे के बावजूद चोरी की वारदात से सोसायटी वासियों में रोष व्याप्त है। पीड़ितों ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया है।
सोसायटी निवासी आशीष चंद्रा घर में ताला लगाकर बृहस्पतिवार सुबह ड्यूटी पर गए थे। शाम को लगभग सात बजे जब वह वापस लौटे तो उनके घर का ताला टूटा हुआ था। घर के भीतर सामान बिखरा हुआ था और अलमारी में रखे पचास हजार रुपये, सोने की चेन, अंगूठी आदि चोरी कर लिए गए थे। अभय कुमार और उनकी पत्नी भी सोसायटी में रहते हैं। उनकी पत्नी भी इंजीनियर हैं। दंपती सुबह ड्यूटी थे। शाम को वापस लौटे तो फ्लैट का ताला टूटा हुआ था। घर में रखे लगभग आठ लाख रुपये के आभूषण चोर चुराकर ले गए। आरोप है कि पुलिस ने मौके पर आने में आनाकानी की। वहीं, इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अनिल शाही ने बताया कि पुलिस ने मौका मुआयना किया है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। फ्लैट के सीसीटीवी आदि खंगाले जाएंगे। सोसायटी के किसी कर्मचारी, घरेलू सहायिका आदि का घटना में हाथ होने की आशंका है। जल्द आरोपियों का पता लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा।