फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   धोनी की निर्माणाधीन बिल्डिंग में चोरी का केस दर्ज

धोनी की निर्माणाधीन बिल्डिंग में चोरी का केस दर्ज

Tue, 30 Apr 2019 07:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
धोनी की निर्माणाधीन बिल्डिंग में चोरी का केस दर्ज
धोनी की निर्माणाधीन इमारत में हुई चोरी का केस दर्ज
विज्ञापन

नोएडा। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के प्लॉट पर बन रही इमारत से एलसीडी चोरी करने मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। धोनी के सेक्टर-104 स्थित प्लॉट पर निजी कंपनी की तरफ से व्यावसायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है। कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

कोतवाली सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कपिल के अनुसार, प्राधिकरण में सेक्टर-104 के एचए 24 प्लॉट धोनी के नाम पर पंजीकृत है। प्लॉट 450 वर्ग मीटर का है। धोनी की कप्तानी में जब टीम इंडिया ने विश्व कप जीता था तो यह प्लॉट खरीदा गया था। इसके कुछ हिस्से पर एक मंजिल भवन बना हुआ है। धोनी ने यह प्लॉट किराये पर एडवांस रिटेल कंपनी को दिया है। कंपनी के मैनेजर विक्रम सिंह की देखरेख में काम कराया गया जा रहा है। शनिवार को तीन एलसीडी कंपनी की तरफ से लाकर रखी गई थीं। रविवार को इनमें से एक चोरी हो गई। वहां काम करने वाला एक मजदूर सागर भी गायब हो गया। आशंका जताई जा रही है कि सागर ने ही चोरी की है। कंपनी के मैनेजर विक्रम सिंह ने कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed