{"_id":"5c1d3ca8bdec2256c73ec9f1","slug":"61545419944-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीडन से तंग महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज उत्पीडन से तंग महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के ध्यानार्थ
--
विवाहिता ने लगाई फांसी, दहेज उत्पीड़न का आरोप
- परिजनों ने जेठ व तीन जेठानियों पर दर्ज कराया मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
दनकौर। गांव अट्टा गुजरान में बृहस्पतिवार शाम एक महिला ने खुदकुशी कर ली। महिला के मायके वालों ने उसके जेठ हरवीर, तीन जेठानियों सोनिका, मोनिका और प्रियंका के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है।
फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर गांव निवासी विपिन चपराना ने बताया कि उसने अपनी बहन सोनू (23) की शादी चार वर्ष पहले अट्टा गुजरान गांव निवासी अमित के साथ की थी। आरोप है कि शादी में मिले दहेज से उनकी बहन के ससुराली खुश नहीं थे। शादी के बाद से ही उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में कार की मांग कर रहे थे और मांग पूरी न होने पर उसकी बहन से मारपीट करते थे।
आरोप है कि बृहस्पतिवार शाम दहेज की मांग को लेकर जेठ और जेठानियों ने मिलकर मारपीट की। जिससे दुखी होकर उसकी बहन ने पंखे से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मायके वाले गांव पहुंच गए। जिन्होंने मामले की सूचना दनकौर पुलिस को दे दी। दनकौर कोतवाल राजपाल तोमर का कहना है कि पीड़ित मायके वालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।