फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   हत्या कर शव फेंका

हत्या कर शव फेंका

Fri, 07 Dec 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
हत्या कर शव फेंका
आगरा सहित अन्य के लिए
विज्ञापन

----------------------
हेडिंग: युवक की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका
पिता की तहरीर पर पुलिस पत्नी व उसके तीन भाइयों को किया नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। हबीबपुर गांव में मंगलवार को युवक की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने का मामला सामने आया है। बुधवार को पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब बृहस्पतिवार शाम को पुलिस ने मामले में पिता की शिकायत पर बेटे की पत्नी व उसके तीन भाइयों को नामजद कर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक, मोती महल, एत्माद्दौला (आगरा) निवासी रॉबिन की शादी नवंबर 2016 में आगरा निवासी पूजा से हुई थी। पत्नी कई माह से हबीबपुर गांव में काम कर रहे भाइयों के पास रहने लगी थी। रॉबिन के पिता का आरोप है कि रक्षाबंधन के आसपास रॉबिन पत्नी के पास आया था। इसके बाद वह ग्रेटर नोएडा में ही एक फैक्ट्री में काम कर रही पत्नी के पास ही रहने लगा। बुधवार शाम को 5 बजे ईकोटेक 3 थाना पुलिस ने हबीबपुर गांव की झाड़ियों से रॉबिन का शव बरामद किया। आधार कार्ड से पता मालूम करने के बाद परिजनों को फोन पर सूचना दी गई। पिता विशंभर ने मामले में पूजा व उसके भाई धर्मेंद्र, रंजीत व महेश के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। थाना प्रभारी के मुताबिक, पुलिस पड़ताल में पता चला है कि शराब पीने को लेकर रॉबिन का पत्नी से झगड़ा हुआ था। इसी विवाद में पत्नी के भाइयों पर रोबिन की हत्या करने का आरोप है। रॉबिन के सिर पर गहरी चोट का निशान है। साथ ही, गोली मारने की भी आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन

------------------
पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद अज्ञात में एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। अब पिता की शिकायत पर पत्नी व उसके तीन भाइयों के नाम केस में शामिल किए गए हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनीता चौहान, थाना प्रभारी ईकोटेक 3
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed