{"_id":"5c009185bdec2241aa7f28ed","slug":"61543541125-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट हाउस को प्रशासन ने किया सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गेस्ट हाउस को प्रशासन ने किया सील
Updated Fri, 30 Nov 2018 06:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रशासन ने प्रकाश गेस्ट हाउस को किया सील
- सेक्टर-11 में चल रहा था गेस्ट हाउस, झुंडपुरा के ग्रामीणों ने की थी शिकायत
- छापेमारी में पकड़े गए थे दस जोड़े, सराय एक्ट के तहत नहीं था रजिस्टर्ड
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। जिला प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को सेक्टर-11 स्थित प्रकाश गेस्ट हाउस को सील कर दिया। गेस्ट हाउस में अवांछित गतिविधि चलती पाई गई थी। साथ ही नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। गेस्ट हाउस सराय एक्ट के तहत पंजीकृत नहीं था। आसपास ने ग्रामीणों ने लोगों ने गेस्ट हाउस की कई बार लिखित शिकायत दी थी। जांच में सभी शिकायतों को सही पाए जाने के बाद कार्रवाई की गई है।
सिटी मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि गेस्ट हाउस अवैध तरीके से चल रहा था। जिसे हमेशा के लिए बंद किया गया है। झुंडपुरा के ग्रामीणों की शिकायत पर सेक्टर-11 स्थित प्रकाश गेस्ट हाउस में छापेमारी की गई थी। वहां पर 10 से अधिक जोड़े मिले थे जो आपस में दोस्त होने की बात कह रहे थे। मगर कोई भी पति-पत्नी नहीं था। ग्रामीणों का आरोप था कि गेस्टहाउस की वजह से आसपास का माहौल खराब हो रहा है। इस मामले में एसपी सिटी ने भी गेस्ट हाउस के खिलाफ आख्या दी थी। जबकि दमकल विभाग ने गेस्ट हाउस को मानकों के अनुरूप न होने के कारण कभी भी हादसे का अंदेशा जताया था। वहीं एसडीएम ने भी शांतिभंग होने की आशंका जताई है। वहीं जांच के दौरान सराय एक्ट के तहत भी रजिस्टर्ड नहीं पाए जाने पर गेस्ट हाउस संचालक को नोटिस भेजा गया था। संचालक की ओर से दिया गया जवाब सही नहीं पाया गया। जिसके बाद बृहस्पतिवार को पुलिस-प्रशासन ने मिलकर प्रकाश गेस्टहाउस को सील कर दिया। जिला प्रशासन ने लोगों से नोएडा में अवैध रूप से चल रहे होटल या गेस्ट हाउस की सूचना देने की भी अपील की है।