{"_id":"5b7ef2e342c79206ed67d10e","slug":"61535046371-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताऊ के लडकों ने 16 साल की चचेरी बहन को किया गर्भवति, अस्पताल में पैदा हुआ लडका।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताऊ के लडकों ने 16 साल की चचेरी बहन को किया गर्भवति, अस्पताल में पैदा हुआ लडका।
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगरेप के बाद गर्भवती नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म
नूंह/पुन्हाना। जिले के एक गांव में 16 साल की चचेरी बहन से गैंगरेप कर उसे गर्भवती बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने नूंह स्थित मेडिकल कॉलेज में गत 16 अगस्त को लड़के को जन्म दिया था। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार रात दो महिलाओं सहित छह आरोपियों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
जांच अधिकारी मंजु ने बताया कि नगीना ख्ंाड के एक गांव की 16 वर्षीय लड़की को प्रसव पीड़ा हुई तो 14 अगस्त को परिजनों ने उसे नूंह के शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां पीड़िता ने एक लड़के को जन्म दिया। फिलहाल मां-बेटा सही सलामत हैं। लड़की के परिजनों ने पति के कॉलम में अविवाहिता लिखाया था। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने महिला थाना नूंह को सूचना दी। मामले की सच्चाई सामने आने पर पीड़िता के पिता ने 21 अगस्त की रात महिला थाना पुलिस को शिकायत देकर दो महिला सहित 6 लोगों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कराया। रिपोर्ट में बताया कि पीड़ता के चाचा-ताऊ का घर आसपास ही है। उनके लड़कों ने नाबालिग से गैंगरेप किया। पीड़िता के गर्भवती होने पर परिजनों को वारदात के बारे में जानकारी मिली, लेकिन बदनामी के डर से किसी को नहीं बताया। गत 14 अगस्त को डिलीवरी के लिए परिजन पीड़िता को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।