फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   युवती से सामान लेकर भागी

युवती से सामान लेकर भागी

Sat, 15 Dec 2018 11:39 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
युवती से सामान लेकर भागी
हेडिंग: लिव इन में युवती लाखों का सामान लेकर भागी
विज्ञापन

युवक का लैपटॉप, सोने की चेन, अंगूठी सहित दो लाख रुपये ले गई
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। एक युवती दो महीने तक युवक के साथ दो माह लिव इन में रही और दो लाख रुपये, लैपटॉप और कीमती सामान चोरी कर ले गई। पीड़ित युवक ने कोतवाली फेज थ्री पुलिस मामले की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-66 निवासी महताब सेक्टर-63 स्थित एक आईटी कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वह दो महीने से झारखंड निवासी युवती के साथ लिव इन में रह रहे थे। युवती ने बताया कि था कि वह लक्ष्मी नगर स्थित एक इंस्टीट्यूट में टीचर है। बुधवार शाम के समय कंपनी से घर पहुंचे और ताला खोलकर अंदर दाखिल हुए तो लैपटॉप, अलमारी में रखे दो लाख रुपये, सोने की चेन, एक अंगुठी और घड़ी गायब थी। उन्होंने तुरंत युवती को फोन किया तो उसका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ मिला। वह करीब दो दिन तक कुछ दोस्तों के साथ युवती की खोजबीन में जुटे रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला है। एसएचओ अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि युवक ने अभी लिखित में रूप में शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed