फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बहू से परेशान वृद्ध दंपती ने नहर में लगाई छलांग, मौत-bulandshahr

बहू से परेशान वृद्ध दंपती ने नहर में लगाई छलांग, मौत-bulandshahr

Sat, 19 May 2018 11:57 PM IST
Updated Sat, 19 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
बहू से परेशान वृद्ध दंपती ने नहर में लगाई छलांग, मौत-bulandshahr
बहू से परेशान वृद्ध दंपती ने लगाई नहर में छलांग, मौत
विज्ञापन


नरौरा (बुलंदशहर)/ अकराबाद (अलीगढ़)।
गंगा बैराज के पास शुक्रवार की देर शाम एक वृद्ध दंपती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर एलजीसी नहर में छलांग लगा दी। तैराकों ने दोनों को किसी तरह नहर से निकाल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दंपती कोे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर ग्राम पंचायत मनीपुर के प्रधान एवं इसी गांव के रहने वाले ब्लाक प्रमुख के अनुसार वृद्ध दंपती इकलौते बेटे की बहू के बर्ताव से परेशान रहते थे। इसी वजह से आत्महत्या जैसा कदम उठाया है।
नरौरा बैराज के पास शुक्रवार की शाम सत्यपाल सिंह (90) व उनकी पत्नी प्रेमवती (85) निवासी ग्राम मनीपुर थाना अकराबाद जनपद अलीगढ़ एलजीसी (हजारा) नहर के किनारे लगे नल के पास खड़े थे। तभी अचानक दोनों ने एक साथ नहर में छलांग लगा दी। बैराज के आसपास मौजूद तैराकों ने नहर में कूदकर दानों को बाहर निकाला। दोनों के मुंह से दुर्गंध आ रही थी। प्रभारी निरीक्षक किरनपाल सिंह ने बताया कि पुलिस तत्काल दोनों को एनएपीएस अस्पताल ले गई, जहां दोनों की मौत हो गई। चिकित्सकों ने दंपती के जहरीले पदार्थ के सेवन करने की बात कही।
विज्ञापन

मनीपुर के ग्राम प्रधान जितेंद्र बघेल और इसी गांव के रहने वाले ब्लाक प्रमुख अकराबाद मुकेश कुमार के अनुसार वृद्ध दंपती के एक मात्र संतान जसवंत सिंह है। दंपती का अपनी बहू से विवाद होता रहता था। इसस् वृद्ध दंपती परेशान रहते थे। इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से गंगा स्नान के लिए कहकर निकले थे
अकराबाद। मनीपुर ग्राम प्रधान जितेंद्र बघेल और इसी गांव के रहने वाले ब्लाक प्रमुख मुकेश कुमार के अनुसार वृद्ध दंपती गंगा स्नान की बात कहकर घर से निकले थे। उनके नहर में कूदकर आत्महत्या की खबर पर परिजनाें के साथ ही गांव वाले पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शवों को गांव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed