{"_id":"5cdad82fbdec22076019df29","slug":"41557846063-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुष्कर्म और महिला से सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
किशोरी से दुष्कर्म और महिला से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी से दुष्कर्म और महिला से सामूहिक दुष्कर्म
नूंह। नूंह थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में किशोरी से दुष्कर्म और महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पहला मामला नूंह थाने के एक गांव का है जहां किशोरी के साथ उसी गांव के रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित पिता ने बताया कि 11 मई की रात करीब 10 बजे गांव का ही एक आरोपी घर में घुस गया और उसकी 16 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता जब अपने परिजनों के पास पहुंची तो आपबीती बताई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
वहीं दूसरा मामला भी नूंह थाना क्षेत्र का है जहां एक गांव में 22 वर्षीय महिला के साथ दो सगे भाइयों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार मामला सोमवार रात 8 बजे का है। महिला के साथ दोनों भाइयों ने गांव में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने पहले महिला के साथ मारपीट करते हुए इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर परिजनों के पास पहुंची और आपबीती बताई। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी साजिद और इरशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
किशोरी का अपहरण, मामला दर्ज
तावडू। शादी की नियत से घर में सो रही किशोरी का अपहरण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर नामजद आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पीड़ित के मुताबिक उसकी 16 वर्षीय बेटी हर रोज की भांति अपने घर पर परिजनों के साथ सोई हुई थी। मध्यरात्रि में जब पीड़ित पिता की आंखें खुलीं तो उसने बेटी को घर से गायब पाया। उसने अपने सगे संबंधी रिश्तेदारों और घर के आसपास काफी तलाश किया। लेकिन लड़की का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित का आरोप है उसकी बेटी को उस्मान निवासी गांव कांगरका थाना तावडू शादी की नियत से घर से अपहरण कर कर ले गया। इस बारे में तावडू पुलिस चौकी इंचार्ज अजीत सिंह का कहना है पीड़ित पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।