फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   हर्ष फायरिंग में पोते को लगी दादी की चलाई गोली

हर्ष फायरिंग में पोते को लगी दादी की चलाई गोली

Sat, 11 May 2019 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग में पोते को लगी दादी की चलाई गोली
दादी ने खुशी में चलाई गोली, सात साल के पोते को लगी
विज्ञापन

दादरी। बादलपुर के गांव अच्छेजा में एक परिवार के लोग कुआं पूजन के लिए नाचते हुए जा रहे थे। इस दौरान कार्यक्रम में आई रिश्तेदार महिला ने खुशी में लाइसेंसी रिवाल्वर से पांच गोलियां चला दीं। एक गोली उसकी के सात साल के पोते के पेट में लग गई। बच्चे को गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, परिवार के लोगों ने मामले को दबाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को अस्पताल से सूचना मिल गई।
पुलिस के अनुसार, गांव अच्छेजा में शुक्रवार को उपेंद्र पुत्र उम्मेद शर्मा के घर पर कुआं पूजन का आयोजन था। 4 अप्रैल को उपेंद्र की पत्नी को बेटा हुआ था। महिलाएं ढोल बाजे पर नाचती हुईं घर से गांव के पूजन स्थल पर जा रही थीं। कार्यक्रम में उम्मेद शर्मा की संजय नगर, गाजियाबाद निवासी बहन कमलेश बेटे देवव्रत और पोते यश के साथ आई हुई थी। बताया जा रहा है कि रास्ते में कमलेश ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुशी में पांच गोलियां चला दीं। एक गोली कमलेश के सात साल के पोते यश शर्मा के ही पेट में लग गई। यश जमीन पर गिर पड़ा। बच्चे के गोली लगने के की घटना के बाद अफरातफरी मच गई। परिजनों ने यश को गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में गंभीर हालत देखते हुए उसे दिल्ली के मैक्स अस्पताल ले जाया गया। परिवार और ग्रामीणों ने घटना दबाने के लिए पुलिस को सूचना नहीं दी। गाजियाबाद के अस्पताल की ओर से बादलपुर पुलिस को मामले की सूचना दी गई।
विज्ञापन

---
संजय नगर, गाजियाबाद निवासी कमलेश लाइसेंसी रिवाल्वर से गोलियां चला रही थी। कमलेश के पोते को ही पेट में गोली लगी है। जो दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती है। घटना की तहरीर नहीं मिली है। जल्द ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विनय कुमार, कोतवाली प्रभारी बादलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed