फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   आरडब्लूए बैठक----

आरडब्लूए बैठक----

Thu, 02 May 2019 03:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 03:55 AM IST
विज्ञापन
आरडब्लूए बैठक----
फोटो
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी करेंगे आरडब्ल्यूए संग संवाद
फोनरवा के साथ बैठक में बनाया गया शेड्यूल, लचर सुरक्षा के मद्देनजर बढ़ाई जाएगी गश्त
- एसएचओ 7, सीओ 15, एसपी सिटी 30 एसएसपी 90 दिन मेें करेंगे संवाद
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-19 के बरातघर में बुधवार शाम को फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) की पुलिस के साथ बैठक हुई। इसमें आरडब्लूए ने विभिन्न सेक्टरों में लचर सुरक्षा का मुद्दा उठाया। पुलिस को बताया गया कि सुरक्षा व्यवस्था लचर होने से लोग घरों में भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस अधिकारियों के साथ आरडब्ल्यूए की बैठकों का शेड्यूल बनाया गया।
फोनरवा के महासचिव एएन धवन ने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सेक्टरों में गश्त बढ़ाई जाएगी। गार्ड रूम में रखे रजिस्टर में हुई एंट्री को पीसीआर कर्मी भी चेक करेंगे। इलाके के चौकी व थाना प्रभारी हर सप्ताह आरडब्ल्यूए के साथ बैठक करेंगे। सीओ हर पंद्रह दिन में बैठक करेंगे। एसपी सिटी हर महीने और एसएसपी हर तीन माह में आरडब्लूए व फोनरवा के साथ बैठक करेंगे। इससे पुलिस और लोगों के बीच संवाद बना रहेगा। बैठक में शहर के थाना 39, 20, 34, 135 के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से कहा कि वह अपने घरों में काम करने वाले नौकर, चालक, गार्ड व किरायेदारों का सत्यापन कराएं। सत्यापन न कराने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लोग अपने वाहनों में जीपीएस लगवाएं। इससे चोरी होने की स्थिति में वाहन तुरंत बरामद हो सकेगा और चोर भी पकड़ा जाएगा। बैठक में एएसपी डॉ. कौस्तुभ व एसएचओ के अलावा फोनरवा अध्यक्ष एनपी सिंह, महासचिव राजेंद्र शुक्ला, विमल शर्मा, केके जैन, एसपी चौहान, सुरेश कृष्णन, सुरेश तिवारी, विजय भाटी, संजीव कुमार, पवन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed