{"_id":"5cca1cc3bdec220785345552","slug":"41556749507-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू : नकल सामग्री मिलने पर 21 परीक्षा केंद्र रद्द","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीसीएसयू : नकल सामग्री मिलने पर 21 परीक्षा केंद्र रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत, शामली, सहारनपुर, मेरठ के लिए उपयोगी
सीसीएसयू : नकल सामग्री मिलने पर 21 परीक्षा केंद्र रद्द
नौ जिलों में विवि की टीम ने किया निरीक्षण, बिलासपुर स्थित कॉलेज ऑफ एजुकेशन भी शामिल, सभी केंद्र बदले
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने 21 परीक्षा केंद्रों को निरस्त कर दिया है। इसमें ग्रेटर नोएडा के बिलासपुर स्थित कॉलेज ऑफ एजूकेशन भी शामिल है। वहीं, कार्रवाई के बाद विश्वविद्यालय ने सभी केंद्रों को बदल दिया है। साथ ही जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। कॉलेज प्रशासन के दोषी पाए जाने पर मान्यता रद्द की जा सकती है। कुछ सालों के लिए कॉलेजों पर प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रशांत कुमार ने बताया कि इन केंद्रों से लगातार शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद टीम ने गौतम बुद्ध नगर , बागपत, शामली, सहारनपुर, मेरठ समेत नौ जिलों के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जांच में 21 परीक्षा केंद्रों पर नकल की चीजें मिली। सीसीटीवी कैमरे भी बंद मिले। बिलासपुर के परीक्षा केंद्र पर निरीक्षण के दौरान भारी मात्रा में नकल सामग्री मिली।