{"_id":"5b9ae6e7867a557fe059889e","slug":"41536878311-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"म हिला को ब्लैक मेल किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
म हिला को ब्लैक मेल किया
Updated Fri, 14 Sep 2018 04:08 AM IST
विज्ञापन
अश्लील वीडियो भेजकर निदेशक से ब्लैकमेलिंग
पीड़ित महिला ऑनलाइन कंपनी में कार्यरत
पति को भी जान से मारने की धमकी दी
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। शहर की एक ऑनलाइन कंपनी में निदेशक के पद पर कार्यरत महिला को एक व्यक्ति व्हाट्सऐप पर चैटिंग करके मिलने के लिए ब्लैकमेल कर रहा है। आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो भी भेजे। आरोपी ने धमकी दी है कि अगर उसके बताए अनुसार काम न किया, तो निदेशक का फोटो पॉर्न वेबसाइट पर पोस्ट कर देगा। जब पीड़िता के पति ने उससे चैटिंग की, तो आरोपी ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी। सेक्टर-20 में मामला दर्ज कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि नोएडा की एक ऑनलाइन कंपनी में कार्यरत निदेशक के मोबाइल पर एक सप्ताह पहले मैसेज आया। महिला ने पूछा कि वह कौन है, तो वह तरह-तरह के मैसेज भेजने लगा। उसने महिला के फेसबुक समेत कुछ अन्य सोशल साइट्स पर पडे़ फोटो भी उसे भेजने शुरू कर दिए। महिला ने नंबर ब्लॉक कर दिया, मगर एक के बाद एक पांच नंबरों से उसने मैसेज करने शुरू कर दिए।
इस घटना की जानकारी पीड़िता ने पति को दी, तो उन्होंने भी व्हाट्सऐप पर चैट करना शुरू कर दिया। इस पर आरोपी ने धमकी दी कि वह बीच में न आए, नहीं तो उसे जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद आरोपी ने महिला की फोटो से बनाई गई अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उनको भेजना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी ने धमकी दी कि अगर एक सप्ताह में उसकी शर्त नहीं मानी, तो उसकी अश्लील वीडियो पॉर्न साइट पर डाल दी जाएंगी। यह सारी फोटो इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सऐप से ली गई हैं और उनको एडिट करके अश्लील बनाया गया है।
जांच की जा रही है : पुलिस
कोतवाली सेक्टर-20 प्रभारी मनोज पंत ने बताया कि शिकायत के आधार पर आईटी एक्ट और धमकी देने का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल को भी जांच के लिए कॉपी भेज दी है।