{"_id":"5b77044242c7924660499c88","slug":"41534526530-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़राणा में अवैध कॉलोनी तोड़ी, पु लसबल रहा मौजूद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साढ़राणा में अवैध कॉलोनी तोड़ी, पु लसबल रहा मौजूद
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढ़राणा में अवैध कॉलोनी तोड़ी
गुरुग्राम। साढ़राणा गांव में काटी गई अवैध कॉलोनी के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग की कार्रवाई शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान विभाग की टीम ने करीब 100 से अधिक अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। स्थानीय लोगों ने विभाग की कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत करवा दिया।
तोड़फोड़ दस्ते के सहायक जिला नगर योजनाकार नरेंद्र कुमार ने बताया कि भू-माफियाओं ने साढ़राणा गांव में 5 एकड़ में अवैध कॉलोनी काटी हुई थी। जिसमें तेजी से अवैध निर्माण किया जा रहा था। इसे रोकने के लिए विभाग की ओर से नोटिस भी जारी किए गए थे। बावजूद इसके अवैध निर्माण का सिलसिला जारी था। जिस पर कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट व जिला नगर योजनाकार (इंफोर्समेंट) वेद प्रकाश के नेतृत्व में विभाग की टीम ने कॉलोनी में 20 प्लॉटों पर बनाई गई डीपीसी सहित 5 प्लॉटों पर निर्माणाधीन दीवारों को जमींदोज कर दिया। शुक्रवार को भी कार्रवाई जारी रखते हुए विभाग ने करीब 100 प्लॉटों पर बनी डीपीसी, 10 प्लॉटों पर निर्माणाधीन दीवारों और 3 निर्माणाधीन मकानों पर पीला पंजा चला उन्हें भी ध्वस्त कर दिया।