फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   निर्भया---------

निर्भया---------

Sat, 15 Dec 2018 11:39 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
निर्भया---------
निर्भया कांड सभी केंद्र
विज्ञापन

-----------
हेडिंग: बस मालिक ने ट्रांसपोर्ट का काम छोड़ दिया
नोएडा निवासी की बस में दिल्ली में निर्भया से हुई थी दरिंदगी
मालिक ने बस वापसी के लिए दो बार कोर्ट में अर्जी लगाई थी
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। 16 दिसंबर 2012 की रात जिस बस में निर्भया के साथ दरिंदगी हुई थी। वह बस छह साल के बाद भी ट्रेवेल्स एजेंसी संचालक दिनेश यादव को नहीं मिली। वहीं, बस मालिक दिनेश ने इस घटना के बाद से ट्रांसपोर्ट का काम छोड़ दिया है। अब वह दूसरा व्यवसाय करता है।

नोएडा के सेक्टर-62 निवासी दिनेश की तरफ से बस की वापसी के लिए कोर्ट में दो बार अर्जी लगाई थी। यह बस जब जब्त हुई थी तब तक सवा दो लाख किलोमीटर चल चुकी थी। इस बस का आठ बार चालान हुआ था और छह बार इस घटना से पहले जब्त हुई थी। दिनेश ने बताया कि इस घटना ने उन्हें झकझोर दिया था। इस कारण वह इस व्यवसाय से धीरे-धीरे दूर हो गए। निर्भया के साथ जिस बस में घटना हुई थी, उसे मुख्य आरोपी राम सिंह चला रहा था। उसने तिहाड़ जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। दिनेश के खिलाफ भी धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। यह मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। दिनेश के पास 11 बसें थीं जो गलत पते पर रजिस्टर्ड थीं। मामले में दिनेश को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। फिलहाल, अभी जमानत पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed