फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पुलिस की मिलीभगत से चल रही थी रेव पार्टी

पुलिस की मिलीभगत से चल रही थी रेव पार्टी

Sun, 05 May 2019 07:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की मिलीभगत से चल रही थी रेव पार्टी
एक्सप्रेसवे पुलिस की मिलीभगत से चल रही थी रेव पार्टी
विज्ञापन

नोएडा। यमुना पुश्ते पर बने फार्म हाउस में एक्सप्रेसवे कोतवाली पुलिस की मिलीभगत से रेव पार्टी चल रही थी। एसएसपी को जब रेव पार्टी की सूचना मिली तो वे खुद ही निकल पड़े और अपने साथ जिले के तमाम बड़े अधिकारियों व कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस की टीम को साथ ले गए।
एक्सप्रेसवे कोतवाली की पुलिस को उन्होंने भनक भी लगने नहीं दी। रात भर चले छापे में स्थानीय एसएचओ, चौकी प्रभारी, बीट कांस्टेबल को दूर रखा गया। बताया जा रहा है कि शनिवार को पुलिस थाने के दो पुलिसकर्मी भी इस पार्टी में शामिल होने आए थे। उन दोनों की पहचान की जा रही है। एसएसपी ने एसपी सिटी को एक्सप्रेसवे कोतवाली पुलिसकर्मियों की मिलीभगत की जांच के आदेश दिए गए हैं। एसपी सिटी की रिपोर्ट के बाद पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह अब तक की नोएडा पुलिस की रेव पार्टी पर सबसे बड़ी कार्रवाई है।
विज्ञापन

युवक की एंट्री फीस 10 हजार, युवतियों की फ्री
आयोजकाें ने युवकों के लिए 10 हजार रुपये की एंट्री फीस रखी थी। जबकि युवतियों की एंट्री फ्री थी। एंट्री फीस के अलावा शराब और हुक्के का चार्ज अलग था। गिरफ्तार युवतियों में आठ मनोरंजन करने वाली थीं जो आयोजकों की तरफ से बुलाई गई थीं। प्रति युवती को एक हजार रुपये प्रति इवेंट के हिसाब से पैसे दिए जाते थे। इसके अलावा जो युवतियां ग्राहकों से ज्यादा पैसा पार्टी में खर्च कराती थीं, उन्हें 10 फीसदी इवेंट के हिसाब से कमीशन दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
छात्र से लेकर कारोबारी तक थे पार्टी में
पार्टी में कॉलेज छात्र से लेकर कारोबारी तक मौजूद थे। पकड़े गए लोगाें में नौकरी की संख्या सबसे अधिक है। पुलिस इनका प्रोफाइल खंगालने में जुटी है। बताया जा रहा है कि पार्टी में कुछ स्थानीय नेता व उनके रिश्तेदार भी शामिल थे। अधिकतर युवक व युवतियां दिल्ली, हरियाणा व अन्य जिलों के हैं।
---------
सोशल मीडिया के माध्यम से होती थी बुकिंग
एसएसपी ने बताया कि आयोजनकर्ता सोशल मीडिया पर पार्टी को लेकर पोस्टर पोस्ट करते थे। इसके माध्यम से कस्टमर पार्टी के लिए बुकिंग करते थे। इसमें उन्हें डीजे नाइट्स का हवाला दिया जाता था। वहीं, प्रत्येक टेबल के लिए युवती की भी बुकिंग की जाती थी, जो युवकों का मनोरंजन करती थी।

----
50 से अधिक पार्टियों का आयोजन
फार्म हाउस में 50 से अधिक पार्टियां हो चुकी हैं। इसके अलावा दिल्ली व अन्य स्थानों में भी इस तरह का आयोजन ये लोग कर चुके हैं। सैटरडे नाइट के लिए ईको फार्म बेहद मशहूर है। यहां पार्टी करने वाले लोगों को हर तरह की सुविधा आसानी से मिल जाती है। इसलिए यहां पार्टी करने वाले लोगों की अच्छी खासी भीड़ जुटती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed