{"_id":"5c83fb8fbdec2214023342c6","slug":"21552153487-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
तावडू। गांव बावला में आपसी रंजिश की वजह से लाठी डंडे से हमला करने के मामले में घटना के 13 दिन बाद पीड़ित के बयान पर पुलिस ने 12 नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित ताहिर निवासी गांव बावला ने बताया कि आरोपी उससे रंजिश रखता है। कई बार आरोपी उसके साथ मारपीट कर चुका है और जान से मारने की धमकी दे चुका है। आरोपियों द्वारा उसके एक रिश्तेदार के साथ भी मारपीट की गई थी, जिसकी शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज है।
पीड़ित के मुताबिक आरोपी उसके रिश्तेदार की ओर से दर्ज मुकदमा में समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। मना करने पर आरोपियों ने 24 फरवरी को उसके घर पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित का पैर टूट गया। आरोप है कि पीड़ित की पत्नी बुसरा से भी मारपीट की गई और उसके गले से दो तौले की हसली व कान की बाली दो मोबाइल व 27 हजार रुपये छीन ली। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने आरोपियों के चंगुल से उसे बचाया और उपचार के लिए नलहड़ नूंह में भर्ती कराया गया। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों की धमकी व समझौते के लिए दबाव बनाने की वजह से वह केस दर्ज नहीं करा पाया था।