फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   तीन वाहन लुटेरे गिरफ्तार, पांच कार बरामद

तीन वाहन लुटेरे गिरफ्तार, पांच कार बरामद

Fri, 28 Dec 2018 11:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
तीन वाहन लुटेरे गिरफ्तार, पांच कार बरामद
गाजियाबाद, मेरठ के लिए
विज्ञापन

------------
हेडिंग: तीन वाहन लुटेरे गिरफ्तार, पांच कारें बरामद
छह माह के भीतर एनसीआर में की 20 से अधिक वारदात
लूटी गई कार का मेरठ में कबाड़ियों को करते थे सौदा
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली पुलिस ने तीन वाहन लुटेरों विजय नगर निवासी जमील, समीर और मोदीनगर निवासी फरमान को गिरफ्तार किया है। आरोपी गिरोह बनाकर छह माह से एनसीआर क्षेत्र में लग्जरी कारें लूट रहे थे। आरोपी 20 से अधिक वारदात कर चुके थे और लूटी गई कार को मेरठ ले जाकर कबाड़ियों को बेच देते थे। इनके कब्जे से पुलिस ने दो स्विफ्ट, महेंद्रा लोगान, एसेंट व होंडा सिटी कार बरामद कर बिसरख क्षेत्र की तीन वारदात का खुलासा किया है।

बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिल शाही ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पुलिस टीम मिलक लच्छी गोलचक्कर के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार में कुछ संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। आरोपी कार के दस्तावेज नहीं दिखा पाए। पूछताछ में पता चला कि आरोपी कार लूटने की फिराक में क्षेत्र में घूम रहे थे। इससे पहले भी वह बिसरख में तीन कारें लूट चुके थे। आरोपियों के कुछ साथी अभी भी फरार हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। गिरफ्तारी के बाद अन्य वारदात का खुलासा होगा। गिरोह ने गाजियाबाद में भी तीन कारें व मोबाइल लूटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed