फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पैन कार्ड बनवाने आए युवक को पीटकर किया घायल

पैन कार्ड बनवाने आए युवक को पीटकर किया घायल

Sat, 22 Dec 2018 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
पैन कार्ड बनवाने आए युवक को पीटकर किया घायल
पैन कार्ड बनवाने आए युवक को पीटा, मामला दर्ज
विज्ञापन

दनकौर। जन सुविधा केंद्र संचालक पर एक युवक ने पीटकर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लोकेश मलिक का आरोप है कि वह सोमवार शाम कस्बे में स्थित जन सुविधा केंद्र पर पैन कार्ड बनवाने गया था। संचालक के एक दोस्त ने यहां उसे गाली-गलौच की। विरोध करने पर जनसुविधा संचालक ने उसे पीट दिया। पुलिस ने आरोपी अनजान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ब्यूरो

जरूरतमंद बच्चों को गर्म कपड़े और किताबें बांटी
दनकौर। क्षेत्र के मूंजखेड़ा गांव में स्थित एसडीजी स्कूल में शुक्रवार को मिशन युवा शक्ति संगठन ने राष्ट्रीय संरक्षक सोरन प्रधान व राष्ट्रीय संयोजक मनोज चौधरी के नेतृत्व में स्कूल के जरूरतमंद बच्चों को गर्म कपड़े और किताबें बांटीं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित चपरगढ़ ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को सामाजिक कर्तव्य निभाते हुए समाज व मानव सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। मानव सेवा ही देश सेवा है। इस मौके पर उम्मेद एडवोकेट, रमेश कसाना, अशोक शर्मा, वीके चौधरी, अकरम खान, शिवकुमार भाटी और इंद्रपाल मास्टर समेत कई लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed