फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दहेज के लिए महिलाओं को

दहेज के लिए महिलाओं को

Thu, 13 Dec 2018 11:31 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए महिलाओं को
दहेज के लिए दो महिलाओं को मारपीट कर घर से निकाला
विज्ञापन

पुन्हाना। पुन्हाना उपमंडल के गांव बिछौर और सिंगार की दो महिलाओं को शादी में कम दहेज लाने पर मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों मामलों में मारपीट करने और दहेज मांगने का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बिछौर थाना प्रभारी करतार सिंह ने बताया कि गांव सिंगार निवासी असगरी ने शिकायत देकर कहा कि करीब चार साल पहले कंसाली निवासी रहीश के साथ उसकी शादी हुई थी उसके पिता ने शादी में काफी दहेज दिया था लेकिन फिरभी उसके ससुराल वाले खुश नहीं थे और दहेज में मोटरसाइकिल लाने की मांग कर रहे थे। जब उसके पिता ने उनकी मांगों को पूरा करने से मना कर दिया तो उसे ससुरावालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़िता के बयान पर उसके पति रहीश सहित पांच अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं दूसरा मामला बिछौर गांव का है जहां रूबीना पुत्री अलीम ने पुलिस थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसकी शादी 2015 में गांव आकेडा निवासी अरशद पुत्र रूसतम के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने करीब पांच लाख रुपये खर्च किए थे। लेकिन ससुरावाले उससे भी खुश नहीं थे। वह शादी के समय से ही एक लाख नगद और मोटरसाइिकल की मांग कर रह रहे थे। उसको दहेज के लिए मारपीट करके कई बार घर से निकाल दिया। कई बार पंचायत कर से उसे वापस भेजा गया लेकिन आरोपी अपनी दहेज की मांग पर अडे़ रहे आखिरकार उसे कुछ दिन पहले मारपीट करके घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी करतार सिंह का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर उसके पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज मांगने और नहीं देने पर मारपीट करने का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed