फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   60 lakhs of electricity caught in three villages

नोएडा: तीन गांवों में 60 लाख की बिजली चोरी पकड़ी

Sun, 09 Dec 2018 03:33 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 03:33 AM IST
विज्ञापन
60 lakhs of electricity caught in three villages
सांकेतिक तस्वीर
बिजली विभाग द्वारा शहर के तीन गांवों में बिजली चोरी पकड़ने के लिए छापेमारी की गई। दो दिन में 584 उपभोक्ताओं के कनेक्शन की जांच की। इसमें सात उपभोक्ता बिजली चोरी करते मिले। जांच अभियान में विभाग को 60 लाख रुपये की बिजली चोरी मिली।
विज्ञापन


टीम ने सलारपुर गांव में छापे की कार्रवाई की। पांच सदस्यीय टीम ने 210 उपभोक्ताओं के कनेक्शन की जांच की। इस अभियान में 30 लाख रुपये की बिजली चोरी मिली।

वहीं शनिवार को विभाग की टीम ने सदरपुर और छलेरा गांव में 374 कनेक्शन की जांच की। इस दौरान 30 लाख रुपये की बिजली चोरी मिली। अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है कि कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से बिजली चोरी हो रही है, इसलिए अचानक छापेमारी की जाएगी।
विज्ञापन


बिजली चोरी पकड़ने गई टीम से मारपीट
बिजली चोरी पकड़ने गई टीम के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। यह घटना बहलोलपुर गांव में हुई। कोतवाली फेस-तीन में बिजली चोरी, मारपीट, जान से मारने की धमकी और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने सहित कई धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहलोलपुर गांव में जांच के दौरान हनुमान मंदिर के पास एक परिसर में बिजली चोरी मिली। लाइनमैन द्वारा अवैध कनेक्शन को काट दिया गया। इसी बीच संदीप यादव ने लाइनमैन दिनेश से केबल छीन ली। फिर दिनेश और सुनील शुक्ला के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। एसडीओ और जेई द्वारा हस्तक्षेप करने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed